इंगोरिया थाने के उपनिरीक्षक का निधन

उज्जैन, अग्निपथ। सांस की बीमारी का उपचार कर रहे उपनिरीक्षक का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। पुलिस विभाग को खबर मिलते ही माहौल गमगीन हो गया। एसपी, एएसपी जिला अस्पातल पहुंचे।

इंगोरिया टीआई पृथ्वीसिंह खलाटे ने बताया कि 5 माह पूर्व थाने पर पदस्थ हुए उपनिरीक्षक एसआई राघवेन्द्रसिंह कुशवाह को सांस लेने में तकलीफ होती थी। काफी समय से वह परेशान थे। कुछ दिन पूर्व तकलीफ बढऩे पर वह अवकाश पर चले गये थे।

परिजन उनका उपचार इंदौर के डॉक्टर से करा रहे थे। शुक्रवार सुबह अचानक तकलीफ बढऩे पर परिजन माधवनगर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विभाग को निधन की खबर मिलते ही माहौल गमगीन हो गया। उपनिरीक्षक काफी सरल और इमानदार स्वभाव के थे। जिसके चलते उन्हे माकडोन थाने का प्रभार भी सौंपा गया था। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में काफी लम्बे समय अपनी सेवा पुलिस विभाग के लिये की।

परिवार में पत्नी, बेटी और दो बेटे है। बताया जा रहा है कि कुशवाह का शव पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लाया गया तो एसपी और एएसपी अस्पताल पहुंच गये थे। उन्होने परिवार को सांत्वना देते हुए श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंदौर रोड पर डेकेरोशन के सामान से भरी पिकअप पलटी; दबने से एक की मौत, 2 की हालत गंभीर

Fri Feb 4 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। इंदौर से उज्जैन डेकोरेशन का सामान लेकर आ रही पिकअप इंदौररोड पर शुक्रवार सुबह पलटी खा गई। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर हो गई। 2 गंभीर घायल हुए हंै। चालक मौके से भाग निकला था। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि इंदौररोड पंथपिपलई के समीप बने […]
मौत

Breaking News