इंदौर रोड पर डेकेरोशन के सामान से भरी पिकअप पलटी; दबने से एक की मौत, 2 की हालत गंभीर

मौत

उज्जैन, अग्निपथ। इंदौर से उज्जैन डेकोरेशन का सामान लेकर आ रही पिकअप इंदौररोड पर शुक्रवार सुबह पलटी खा गई। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर हो गई। 2 गंभीर घायल हुए हंै। चालक मौके से भाग निकला था।

नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि इंदौररोड पंथपिपलई के समीप बने वाटर पार्क के टर्न पर तेज रफ्तार से दौड़ती लोडिंग पिकअप पलट गई थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। पिकअप के नीचे तीन युवक दबे हुए थे। जिन्हे बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल लाया गया। एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 2 की हालत गंभीर बनी हुई थी, जिनका उपचार चल रहा है।

तीनों की पहचान करने पर मृतक का नाम राम सहाय पिता हरिकिशन निवासी ललितपुर उ.प्र. होना सामने आया। घायल जितेन्द्र पिता कैलाश और रवि पिता किशन ग्राम तुमड़ाखेड़ा कन्नोद के निवासी है। पिकअप में डेकोरेशन का सामान भरा था और चार लोग सवार थे। चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया था।

जांच के दौरान सामने आया कि अविका होटल में आयोजित शादी में डेकोरेशन के दौरान तीनों आ रहे थे। मृतक का भाई रामेश्वर प्रजापति उज्जैन में काम करता है, दुर्घटना के बाद जिला अस्पताल पहुंच गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव उ.प्र. ले गया है।

देवासरोड पर छात्र की मौत

देवासरोड ग्राम दताना में गुरुवार-शुक्रवार रात बाइक सवार 2 युवक दुर्घटना का शिकार हो गये। एक की उपचार के दौरान मौत हुई है। नरवर थाना पुलिस के अनुसार मृतक निहाल पिता महेन्द्रसिंह पंवार 17 वर्ष निवासी आर्दशनगर कक्षा 9 वीं का छात्र था। वह दोस्त शिवपाल दताना के साथ ग्राम सेमलिया में शादी में गया था। लौटते वक्त नीलगाय से बाइक टकराने पर दुर्घटना हुई है। शिवपाल का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाइक बेचने की फिराक में घूम रहे थे दो बदमाश, डेढ़ साल में चुराई 5 बाइक बरामद

Fri Feb 4 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। बाइक बेचने की फिराक में घूम रहे 2 बदमाशों को पुलिस ने संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वाहन चोरी का खुलासा हो गया। पांच बाइक बरामद कर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया है। पंवासा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि […]
बाइक चोरी

Breaking News