तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत

डूबा

उज्जैन, अग्निपथ। खेलते समय तालाब में 2 बच्चे गुरुवार शाम को डूब गये थे। कुछ घंटे की तलाश के बाद दोनों के शव रात को बाहर निकाले गये। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इंकार करते हुए दोनों का शुक्रवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया।

तराना तहसील के ग्राम खाबुखेड़ी में रहने वाले जयंत पिता सुजीत (10) और गणेश पिता वासुदेव दांगी (10) खेलते समय गांव में बने तालाब तक पहुंच गये थे। जहां दोनों अचानक पानी में डूब गये। गांव वालों को दोनों के डूबने की खबर मिली तो उनकी तलाश शुरु की गई। रात 8 बजे के लगभग दोनों के शव बाहर निकाले गये।

परिजन शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, लेकिन परिजन दोनों को उपचार के लिये जिला अस्पताल की जिद करने लगे। वह दोनों का पोस्टमार्टम कराने का भी तैयार नहीं थे। दोनों को उज्जैन ले जाने का बोलकर निकल गये।

इस बीच शुक्रवार सुबह जानकारी सामने आई है कि परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया है। मामले में तराना थाने एसआई बीएल चौधरी ने बताया कि उन्हे अस्पताल से भी जांच साना नहीं आया था। खबर मिलने के बाद तस्दीक करने पर अंतिम संस्कार किये जाने की जानकारी मिली है।

प्रधान आरक्षक ने किया हंगामा

उज्जैन, अग्निपथ। शराब के नशे में पुलिस कंट्रोल रुम पहुंचे प्रधान आरक्षक ने एसपी कार्यालय के बाहर हंगामा किया। पुलिसकर्मी उसे बमुश्किल वाहन पर बैठाकर ले गये। बताया जा रहा है कि दोपहर 2 बजे के लगभग प्रधान आरक्षक भैरुलाल नशे की हालत में पुलिस कंट्रोल पहुंचा और एसपी कार्यालय के बाहर हंगामा करने लगा।

वह पुलिसकर्मियों को ही अपशब्द कह रहा था। प्रधान आरक्षक के हंगामे की खबर माधवनगर थाना पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंचे। बमुश्किल उसे वाहन पर बैठाया गया और घर भेजा गया। प्रधान आरक्षक पुलिस कंट्रोल रुम पर ही पदस्थ होना बताया जा रहा है। मामले में एएसपी अमरेन्द्रसिंह का कहना था कि हंगामा करने का मामला संज्ञान में आया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

मंदिर प्रशासक को ... उदयन मार्ग पर भी बंगला आवंटित..!

Fri Feb 4 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। प्रशासनिक मशीनरी भी कभी-कभी उल्टे काम करती है। जो कागजों पर नजर आता है, उसके ठीक विपरीत काम होता है। तभी तो मंदिर प्रशासक के नाम पर एक बंगले का आवंटन उदयन मार्ग पर हुआ है लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि मंदिर प्रशासक ग्रांड होटल के […]
Dhakad udayan marg bangla 040222