सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना पर कलेक्टर, राजस्व सचिव को नोटिस

उज्जैन, अग्निपथ। बिनोद मिल्स संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक हरिशंकर शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मुख्य वक्ता ओमप्रकाश भदौरिया, संतोष सुनहरे, भूपेन्द्रसिंह कुशवाह एडवोकेट, फूलचंद मामा, मिश्रीलाल, मेकराम, अर्जुनलाल, राजूबाई बुंदेला, गीताबाई आदि थे।

मजदूर संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश भदौरिया ने बताया कि धीरजसिंह पंवार एडवोकेट ने जिलाधीश एवं राजस्व सचिव को सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना का नोटिस भेज दिया है एवं अगले सप्ताह सर्वोच्च न्यायालय में अवमानना याचिका प्रस्तुत कर दी जाएगी।

भदौरिया ने बताया कि राजनीतिक नेताओं और अधिकारियों द्वारा यह भ्रामक प्रचार किया जा रहा है कि जमीन बेचकर मजदूरों का भुगतान किया जाएगा जबकि वास्तविकता में निर्णय में कहीं भी जमीन बेचकर भुगतान करने की बात नहीं की है। शासन पर 88 करोड़ की डिक्री है।

कुल रकम में से 10 प्रतिशत जमा हो चुका है। अतिशीघ्र पत्रकारवार्ता बुलाकर शासन और अधिकारियों की गलत बयानबाजी का पर्दाफाश करने की बात भी कही।

संघ के कोषाध्यक्ष संतोष सुनहरे ने श्रमिक भाईयों एवं उनके परिवारों से अपील की है कि 30 जुलाई 2021 के सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद मृतक श्रमिकों के मृत्यु प्रमाण एवं क्लेम कागजात शीघ्र मजदूर संघ कार्यालय पर जमा करें ताकि न्यायालय में जानकारी दी जा सके। सभा के समापन पर भारतरत्न स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को श्रध्दांजलि अर्पित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चोरी की बुलेट सहित आरोपी गिरफ्तार, बाइक को बेचने की फिराक में था चोर

Sun Feb 6 , 2022
शाजापुर, अग्निपथ। शाजापुर जिले की अकोदिया पुलिस ने चोरी की गई रॉयल एनफील्ड बुलेट सहित शुजालपुर सिटी निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। युवक चोरी की बुलेट को बेचने की फिराक में था। थाना प्रभारी रमेशचंद्र अवास्या ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर शुजालपुर सिटी […]

Breaking News