चोरी की बुलेट सहित आरोपी गिरफ्तार, बाइक को बेचने की फिराक में था चोर

शाजापुर, अग्निपथ। शाजापुर जिले की अकोदिया पुलिस ने चोरी की गई रॉयल एनफील्ड बुलेट सहित शुजालपुर सिटी निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। युवक चोरी की बुलेट को बेचने की फिराक में था।

थाना प्रभारी रमेशचंद्र अवास्या ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर शुजालपुर सिटी के हिस्ट्रीशीटर बदमाश शाकिर उर्फ पन्नी, पिता सफीक खां को काले रंग की रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 सीसी को खरीद फरोख्त के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

थाना प्रभारी अवास्या ने बताया कि चोर पर धारा 379, 201, 413 के तहत अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया है। चोरी की बुलेट को पकडऩे में उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुशवाह, प्रधान आरक्षक विपिन तोमर, आरक्षक विवेक गोस्वामी, अनिरुद्ध पाल, बलराम यादव, शुभम रघुवंशी, रवि रघुवंशी, तेजसिंह सेंधव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को हुई आजीवन कारावास की सजा

Sun Feb 6 , 2022
देवास, अग्निपथ। जि़ले की सोनकच्छ तहसील में तकरीबन 13 माह पूर्व नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष के अनुसार 29 दिसंबर 2020 आरोपी गोविंदसिंह को सोनकच्छ थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 12 वर्षीय लडक़ी को उसके पड़ोस […]

Breaking News