राजगढ़ में अतिक्रमण हटाने गए तहसीलदार पर भाजपा नेता ने फेंका पेट्रोल

जिंदा जलाने की कोशिश

राजगढ़, ब्यावरा। राजगढ़ में अतिक्रमण हटाने गए नगरपालिका के अमले और तहसीलदार पर स्थानीय भाजपा नेता ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

दरअसल नगरपालिका अमला पचोर में बन रही सड़क के लिए सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंचा था। इस दौरान तहसीलदार राजेश सोरते भी साथ थे। कार्रवाई मौके पर पहुंचे भाजपा नेता भगवान सिंह राजपूत का सोरते से विवाद हो गया। यहां तक कि नेता तो जान लेने तक पर उतारू हो गया। राजपूत ने तहसीलदार राजेश सोरते समेत नगरपालिका अमले पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। बाद में मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने मामला शांत कराया।

Next Post

महाशिवरात्रि पर्व पर उज्जैन शहर 11 लाख दीपों से जगमगायेगा

Mon Feb 7 , 2022
विशेषज्ञों की 5 सदस्यीय कमेटी का होगा गठन, शहर के गणमान्यजनों-संगठनों से सुझाव लिए गए उज्जैन, अग्निपथ। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर उज्जैन शहर में दीपोत्सव-2022 का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर उज्जैन शहर एकसाथ 11 लाख दीपों से जगमग होगा। इस भव्य आयोजन की रूपरेखा तय करने के […]
Shivratri deepotsav baithak 070222