जानलेवा हमले के आरोपी को थाने में दोस्तों ने दी पार्टी

जांच अधिकारी बोले चाय-नाश्ता नहीं कराएं क्या?

उज्जैन, अग्निपथ। नाबालिग पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी थाने में पेश हो गया। मंगलवार को उसे थाने में पार्टी देने दोस्त पहुंच गये। जांच अधिकारी से सवाल किया तो उनका कहना था कि चाय नाश्ता नहीं कराये क्या?

5 दिसंबर 2021 को जयसिंहपुरा में रहने वाले सोनिया परिवार पर ग्राम गौंसा में मनोज और शुभम ने जानलेवा हमला कर दिया था। परिवार का नाबालिग राज पिता संतोष सोनिया (17) तलवार लगने से गंभीर घायल हो गया था। भैरवगढ़ पुलिस ने धारा 307 का प्रकरण दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरु की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। मंगलवार को एक आरोपी मनोज माली थाने पहुंचा।

मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी ने उसकी गिरफ्तारी ली। तभी आरोपी के दोस्त भी थाने पहुंच गये। पुलिस गिरफ्तारी की लिखा पढ़़ी कर रही थी, उसी दौरान दोस्तों ने थाने के कक्ष में ही समोसे-चाय की पार्टी शुरु कर दी। आरोपी भी दोस्तों के साथ पार्टी करता रहा। मामला सामने आने के बाद थाने के हेड कांस्टेबल से जानकारी ली गई तो उनका कहना था कि मुझे नहीं मालूम मामले की जांच प्रजापति साहब कर रहे हैं।

इस संबंध में जांच अधिकारी प्रजापति से फोन पर चर्चा की गई तो उनका कहना था कि क्या चाय-नाश्ता नहीं कराएं। दोस्तों के संबंध में पूछने पर उनका कहना था कि बकवास कर रहे हो।

इनका कहना

मुझे जानकारी नहीं है, अगर ऐसा है तो सीएसपी और टीआई से जानकारी लेकर पता किया जाएगा कि थाने में क्या हुआ है। -अमरेन्द्रसिंह, एएसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चार बदमाशों ने तोड़ा ज्वेलर्स की दुकान का शटर

Tue Feb 8 , 2022
लाखों के आभूषण किये चोरी, परिवार जागा तो भागे उज्जैन, अग्निपथ। चार बदमाशों ने सोमवार-मंगलवार रात 2 बजे तराना में ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोडक़र बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने 4 लाख के आभूषण चोरी किये हंै। आवाज सुनकर दुकान के ऊपर बने मकान में सो रहा […]
Tala toda

Breaking News