तंबाकू बाजार में बदमाश भाईयों ने मचाया गदर, पिता-पुत्र को जंजीर से पीटा

दो घटनाओं में 8 लोग घायल

चाय की गुमटी हटाने को लेकर हुआ विवाद,केस दर्ज

उज्जैन,अग्निपथ। तंबाकू बाजार में बुधवार को चाय की दुकान हटाने की बात पर जमकर हंगामा हो गया। यहां जबरिया दुकान लगाने वाले चार लोगों ने पिता पुत्र को जंजीर से हमला कर घायल कर दिया। घटना के कारण क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। मामले में माधवनगर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक किशनपुरा निवासी जितेंद्र पिता लालचंद जाटवा तंबाकू बाजार में व्यापारी परिवार की मर्जी से उनके घर के सामने चाय की दुकान संचालित कर रहे थे। उनको देख खंदार मोहल्ला हाल मुकाम नीलगंगा मल्टी निवासी गुरू कहार ने भी जबरन कचोरी समोसे का ठेला लगा लिया। जानकारी मिलने पर बुधवार को नगर निगम गैंग अतिक्रमण हटाने पहुंची तो कहार भाई चेतन, भांजे आनंद व साले के साथ मिलकर बेवजह जाटवा से विवाद किया और चारों ने जितेंद्र पर हमला कर दिया।

बीच बचाव करने पर उन्होंने जाटवा के पिता लालचंद व भाई मनीष को भी घायल कर दिया। भरे बाजार मारपीट होने से हंगामा हो गया। मामले में पुलिस ने जाटवा के रिपोर्ट पर केस दर्ज कर कहार को हिरासत में ले लिया।

नगर निगम जिम्मेदार

घटना में घायल जितेंद्र जाटवा ने बताया कि वह वर्षों से मोहन मेंशन के सामने दुकान संचालित कर रहे थे। उक्त बिल्डिंग की जगह नव निर्माण होने पर उन्होंने समीप ही दुकान लगा रखी थी। कहार ने भी यहा जबरन ठेला लगा लिया। मामले में नगर निगम में कई शिकायत की, लेकिन कहार से सेटिंग के चलते निगम ने कार्रवाई नहीं की। परिणाम स्वरुप उन्होंने हमला कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पॉश कॉलोनी में चल रहा था सेक्स रैकेट, दो महिला व दो युवक पकड़ाए

Wed Feb 9 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। बडऩगर बायपास स्थित पॉश कॉलोनी से नीलगंगा पुलिस ने बुधवार शाम देह व्यापार करते चार लोगों को पकड़ा है। आरोपियों में दो महिला व दो युवक शामिल है। रैकेट का खुलासा करने के लिए अधिकारियों ने एक आरक्षक को (पंटर)ग्राहक बनाकर भेजा था। तिरुपति डायमंड कॉलोनी निवासी रोहिणी […]

Breaking News