पॉश कॉलोनी में चल रहा था सेक्स रैकेट, दो महिला व दो युवक पकड़ाए

उज्जैन, अग्निपथ। बडऩगर बायपास स्थित पॉश कॉलोनी से नीलगंगा पुलिस ने बुधवार शाम देह व्यापार करते चार लोगों को पकड़ा है। आरोपियों में दो महिला व दो युवक शामिल है। रैकेट का खुलासा करने के लिए अधिकारियों ने एक आरक्षक को (पंटर)ग्राहक बनाकर भेजा था।

तिरुपति डायमंड कॉलोनी निवासी रोहिणी सोनी (30) घर में सेक्स रैकेट चला रही थी। पता चलने पर सीएसपी हेमलता अग्रवाल ने बुधवार शाम एक आरक्षक को पंटर बनाकर भेजा। ग्राहक बने आरक्षक ने सौदेबाजी कर जैसे ही सोनी को दो हजार रुपए दिए। सीएसपी अग्रवाल व टीआई तरुण कुरील ने छापा मार उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।

तलाशी में घर में सोनी के साथ ही महाराष्ट्र निवासी हबीबू निशा (28) उज्जैन के हिमांशु (28) व नागदा के महेश (30) आपत्तिजनक हालत में मिल गए। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर उन पर अनैतिक व्यापार अधिनियम में केस दर्ज कर दिया। सीएसपी अग्रवाल ने बताया कि देह व्यापार की सूचना पर छापा मारकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

सात साल तक सजा

टीआई कुरील ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध अनैतिक व्यापार अधिनियम व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। प्रकरण में उन्हें सात साल तक की सजा हो सकती है।

11 स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियां

शहर में संचालित हो रहे 11 स्पा सेंटरों में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की शिकायत प्रवीण शर्मा निवासी सखीपुरा द्वारा स्पीड पोस्ट के माध्यम से कलेक्टर, आईजी, एसपी और माधवनगर थाना पुलिस को की गई है। एसपी ने प्राथमिक शिकायत मानते हुए सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में संचालित होने वाले स्पा सेंटरों की जांच के आदेश दिये है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि स्पा एवं वेलनेस सेंटर में नियम-कानून का पालन नहीं कराये जाने पर संचालक अनैतिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे है। स्पा में काम करने वाली लड़कियों के पास डिग्री डिप्लोमा के साथ फिजियोथैरेपी, एक्यूप्रेशर थैरेपी का सर्टिफिकेट होना चाहिये। काम करने वालों का पुलिस वैरीफिकेशन होना चाहिये। वहीं आने वाले ग्राहकों की इंट्री का रिकार्ड दर्ज किया जाना चाहिये। कुछ माह पूर्व देवासरोड डिवाइनवेली स्पा सेंटर में विवाद भी सामने आ चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसान के जनधन खाते में आए 15 लाख रुपये तो बनवा डाला घर, बाद मे बैंक बोला गलती हुई

Thu Feb 10 , 2022
मुंबई। केंद्र सरकार ने किसानों के लिए जब जन-धन खाते खुलवाने का आग्रह किया था तो सरकार का फोकस यही था कि किसानों को डायरेक्ट लाभ दिया जाए। इसके बाद यह क्रम आगे बढ़ गया। इसी बीच महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले से जान धन खाते का एक बेहद मजेदार मामला […]

Breaking News