मौसेरे भाई ने किया था किशोरी का अपहरण, 11 दिन बाद गिरफ्तार

उज्जैन,अग्निपथ। राघवी क्षेत्र से 11 दिन पहले लापता हुई किशोरी को पुलिस ने शुक्रवार को बरामद कर लिया। खास बात यह है कि मामले में पीडि़ता के मौसेरे भाई को अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच के बाद मामले में धारा बढऩे का दावा कर रही है।

राघवी स्थित ग्राम कांहाखेड़ी निवासी 17 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा किशोरी का अपहरण की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया था। मामले में राघवी टीआई रोहित पटेल ने खोजबीन कर शुक्रवार को किशोरी को विजयागंज मंडी क्षेत्र निवासी मौसेरे भाई मुकेश नाथ के घर से बरामद कर लिया।

मुकेश ने कबूला कि वह किशोरी को लेकर भागा था। पुलिस शनिवार को पीडि़ता का मेडिकल कराएगी ,जिसकी रिपोर्ट पर धारा बड़ सकती है। मामले में मुकेश को भी जांच के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वृद्ध, विकलांगों को महाकाल मंदिर में सुलभ दर्शन हेतु पास बनाने की मांग

Fri Feb 11 , 2022
नियमित दर्शनार्थी भक्त परिवार ने मंदिर प्रशासन से कहा- शिवरात्रि पर मानसेवी सेवाएं देने को तैयार उज्जैन, अग्निपथ । नित्य दर्शनार्थियों के तहत वृद्धजन, विकलांगजनों की सुलभ दर्शन व्यवस्था हेतु पूर्वानुसार पास बनाने की मांग को लेकर श्री महाकालेश्वर नियमित दर्शनार्थी भक्त परिवार ने मंदिर प्रशासक के नाम सहायक प्रशासक […]
Mahakal niyamit bhakt gyapan 110222

Breaking News