भाजपा सरकार की वादाखिलाफी बढ़ती महंगाई के खिलाफ बांटे पर्चे

congress ghar chalo abhiyan

महाराज वाडा कार्तिक चौक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सेक्टर 12 पर चलाया घर-घर चलो अभियान

उज्जैन, अग्निपथ। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के दिशा निर्देश पर चल रहे घर चलोए घर-घर चलो अभियान में रविवार को महाराजवाडा कार्तिक चौक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सेक्टर नंबर 12 के बूथ नंबर 109 पर अभियान चलाया।

कार्यक्रम संयोजक माया राजेश त्रिवेदी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रवण शर्मा ने बताया कि अभियान में जहां बढ़ती हुई महंगाई एवं प्रदेश एवं केंद्र सरकार की वादाखिलाफी को पर्चे के माध्यम से जन.जन तक पहुंचाया जा रहा हैं वहीं कांग्रेस का सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है।

रविवार को कार्यक्रम में मंडी कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष विक्रम सिंह पटेल, दौलतगंज सराफा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुजीब सुपारी वाला, हरसिद्धि मंडलम के अध्यक्ष योगेश साद, फूलचंद जरिया, पदम पटेल, सलीम मंसूरी, सुनील चौधरी, संजय पटेल, ओमप्रकाश मकवाना, नारायण दुबे, संजय जायसवाल, अशोक दुबे, विश्वजीत सिंह आदि साथ थे।

कांग्रेस नेता पदम पटेल ने बताया कि आज शाम 5 बजे से बूथ नंबर 110 एवं 111 के साथ-साथ सेक्टर 12 के अन्य क्षेत्रों में अभियान चलाया जाएगा।

Next Post

लायंस क्लब होली सिटी को मिला इंटरनेशनल अवार्ड

Sun Feb 13 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। लायंस क्लब उज्जैन होली सिटी के 25वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर महिला सशक्तिकरण की दिशा में 49 महिलाओं को सदस्य बनाकर लायंस डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 2 का प्रथम सेंटेनरी क्लब बनाए इस ग्रोथ में होली सिटी को लायंस क्लब इंटरनेशनल में मिड टर्म मेंबरशिप ग्रोथ में […]
Lions ujjain team international award