देश की प्रथम महिला संतूर वादिका डॉ.वर्षा अग्रवाल शिखर सम्मान 2020 से विभूषित

डॉ.वर्षा अग्रवाल santoor vadak

56 देशों में संतूर वादन से लाखों श्रोताओं कर चुकी मंत्रमुग्ध

उज्जैन, अग्निपथ। महिला संतूर वादिका डॉ.वर्षा अग्रवाल को दुर्लभ वाद्य वादन हेतु शिखर सम्मान 2020 से नवाज़ा गया।
संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा भारत भवन, भोपाल की 40वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश की संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर द्वारा डॉ.वर्षा अग्रवाल को शिखर सम्मान 2020 से सम्मानित करते हुए एक लाख रूपये की राशि का चेक, शाल, श्रीफल एवं सम्मान पट्टिका प्रदान की गई।

संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव एवं संचालक ने प्रशस्ति पत्र का वाचन करते हुए कहा कि डॉ.वर्षा अग्रवाल देश की पहली ऐसी महिला संतूर वादिका है जिन्हें पूर्व में भी वर्ष 2018 में भारत के महामहिम राष्ट्रपति डॉ.रामनाथ कोविंद द्वारा फस्र्ट लेडी ऑफ संतूर अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

समारोह में 16 विभूतियों में राज्य शिखर सम्मान प्रदान किया गया, साथ ही अनेक विभूतियों को कालिदास सम्मान से भी सम्मानित किया गया। भारत भवन के मुक्ताकाशी मंच में इस समारोह को संबोधित करते हुए डॉ.उषा ठाकुर ने कहा कि हमारा मध्यप्रदेश कला एवं संस्कृति का संरक्षक और संवर्धक है। डॉ.वर्षा अग्रवाल को सम्मानित करने पर सुश्री उषा ठाकुर ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मैं ऐसी शख्सियत को सम्मानित करते हुए गर्व की अनुभूति कर रही है।

डॉ.वर्षा अग्रवाल आकाशवाणी एवं दूरदर्शन की उच्च श्रेणी की कलाकार है, साथ ही उन्होंने अमेरिका, कनाडा, यूके, मिडल ईस्ट, जॉर्डन, कुवेत सहित विश्व के दर्जनों देशों में सफल प्रस्तुतियां देकर भारत को गौरवान्वित किया है। आप शासकीय स्नाताकेत्तर उत्कृष्ट महाविद्यालय उज्जैन में संगीत विभाग में प्राध्यापक के पद पर कार्यरत है।

आपका शिक्षण उज्जैन के ही विश्वविख्यात तबला वादक एवं पद्म विभूषण पं.किशनजी महाराज के वरिष्ठ शिरू पं.ललित महंत के सानिध्य में हुआ। आप पद्मश्री, किंग ऑफ स्ट्रिंग, सेंट ऑफ संतूर जैसे सम्मानों से विभूषित पं.भजन सोपोरीजी की शिष्या है।

डॉ.वर्षा अग्रवाल ने भारत के अनेकानेक प्रतिष्ठित मंचों से भारत के शास्त्रीय संगीत के अनगिनत वृहद समारोहों में अपने संतूर वादन से लाखों श्रोताओं को मंत्रमुग्ध एवं रससिक्त किया है। उन्होंने भारत महोत्सव में भी संतूर वादन कर विश्व में अपने देश का गौरव बढ़ाया है। विश्व के अनेकानेक दूतावासों एवं काउंसलेट्स में भी संतूर वादन की सफल प्रस्तुतियां दी है। डॉ.वर्षा अग्रवाल को मध्यप्रदेश शासन द्वारा शिखर सम्मान दुर्लभ वाद्य वादन 2020 से विभूषित करने पर उज्जैन शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है। यह जानकारी पं.ललित महंत ने दी।

Next Post

कोटि तीर्थ कुंड के पुराने फव्वारे हटेंगे, पौराणिक स्वरूप में दिखेगा

Mon Feb 14 , 2022
स्मार्ट सिटी के अंतर्गत लगाए जाएंगे म्यूजिकल फव्वारे महाशिवरात्रि पर इको फ्रेंडली दीयों से जगमगायेगा उज्जैन,अग्निपथ। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए स्मार्ट सिटी द्वारा पहले चरण का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। देव दीवाली मनाने के पहले मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की मंशा के अनुरूप कोटितीर्थ कुंड […]
Mahakal kotitirth kund 140222