कोटि तीर्थ कुंड के पुराने फव्वारे हटेंगे, पौराणिक स्वरूप में दिखेगा

Mahakal kotitirth kund 140222

स्मार्ट सिटी के अंतर्गत लगाए जाएंगे म्यूजिकल फव्वारे महाशिवरात्रि पर इको फ्रेंडली दीयों से जगमगायेगा

उज्जैन,अग्निपथ। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए स्मार्ट सिटी द्वारा पहले चरण का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। देव दीवाली मनाने के पहले मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की मंशा के अनुरूप कोटितीर्थ कुंड को संवारने का काम भी किया जा रहा है। इसको हेरिटेज स्वरूप में लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही लाइट एंड साउंड के साथ यहां पर म्यूजिकल फव्वारे लगाए जाएंगे।

कोटितीर्थ कुंड की सफाई का काम पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री ने कोटितीर्थ कुंड को भव्य और स्वच्छ जल भरकर आकर्षक स्वरूप देने के निर्देश दिए हैं। इसी को देखते हुए इसको हेरिटेज लुक देने का प्रयास किया जा रहा है। हेरिटेज लुक के तहत यह आकर्षक काले पत्थरों के स्वरूप में दिखाई देगा।

स्मार्ट सिटी का इलेक्ट्रिक वर्क देख रहे इंजीनियर पलाश शर्मा ने बताया कि कोटितीर्थ कुंड को पुरातन स्वरूप में लाने के लिए एक हेरिटेज टीम अलग से बनाई गई है। यहां पर लगे पुराने पाइप और इलेक्ट्रिक फिटिंग आदि को हटाकर लाइट एंड साउंड के साथ म्यूजिकल फव्वारे लगाए जाएंगे। जोकि रिमोट से संचालित हंंोंगे।

इको फं्रेडली दीयों से जगमगायेगा कोटितीर्थ कुंड

महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक प्रतिक द्विवेदी ने बताया कि कोटितीर्थ कुंड को नया स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है। यहां के पुराने फव्वारे हटाकर लाइट एंड साउंड के साथ स्मार्ट सिटी द्वारा रिमोट संचालित नए फव्वारे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही महाशिवरात्रि पर्व पर कोटितीर्थ कुंड पर कितने दिए लगाए जाएंगे एक बार इसका डेमो करके देखा जाएगा। दीये इको फं्रेडली गोबर के होंगे अथवा मिट्टी के इस बारे में रायशुमारी की जा रही है। इसके साइज का निर्धारण भी किया जा रहा है।

सोम प्रदोष पर उमड़ा सैलाब

सोमवार को सोम प्रदोष होने के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन को पहुंचे। मंदिर में भीड़ अधिक होने के चलते कर्मचारियों की व्यस्तता अधिक रही। सोम प्रदोष होने के चलते गर्भगृह में पंडे पुजारियों ने बैठकर पाठ किया। महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जमा थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ट्रेक्टर और बाइक की भिड़ंत, में फील्ड ऑफिसर की मौत

Mon Feb 14 , 2022
निजी फायनेंस कम्पनी में था पदस्थ, उन्हेल रोड पर हादसा उज्जैन,अग्निपथ। निजी फायनेंस कम्पनी में फील्ड आफिसर सोमवार सुबह बाइक से आफिस जा रहा था। उन्हेलरोड पर ट्रेक्टर से भिड़ंत होने पर गंभीर घायल हो गया। जिला अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। पंचमपुरा में रहने वाला हर्षित […]
मौत

Breaking News