नृत्यांगना प्रत्युषा राव के भरतनाट्यम की उज्जैन में शुरुआत, दो स्कूलों में प्रस्तुति

उज्जैन, अग्निपथ। हैदराबाद की प्रख्यात नृत्यांगना प्रत्यूषा राव ने स्पीक मैके एवं आईओसीएल के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को उज्जैन में पांच दिवसीय नृत्य कार्यशाला प्रदर्शन की शुरुआत 2 शैक्षणिक संस्थानों से की।

नृत्यांगना राव ने विद्यार्थियों को शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम की जानकारी दी व अपने नृत्य से आनंदित भी किया। प्रथम प्रस्तुति दोपहर 12.30 बजे शासकीय कालिदास कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अंतर्गत आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान ग्राम खिलचीपुर में हुई। नृत्य की शुरूआत ताल तिसर एकम में पारंपरिक अलारिपु के साथ की। यह रचना नर्तकियों की भाव भंगीमाओं के माध्यम से एक कली के खिलने को दर्शाती है, यह एक शुद्ध नृत्य रचना है।

तत्पश्चात राग आरभी एवं आदि ताल में निबद्ध जति स्वरम का मनोहारी प्रस्तुतीकरण किया। यह कर्नाटक संगीत में एक रचना है जहां स्वर राग के आधार पर गाए जाते हैं। कार्यक्रम के प्रारंभ में कलाकारों का स्वागत प्राचार्य डॉ. वंदना गुप्ता ने किया व आभार राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी कविता मंगलम ने माना।

द्वितीय प्रस्तुति दोपहर 2.30 बजे शासकीय नूतन कन्या माध्यमिक विद्यालय देसाई नगर में हुई। यहां पुरंदर दास द्वारा रचितए आदि ताल में निबद्ध रचना गुममना करियादीरे के माध्यम से छात्र, छात्राओं को विभिन्न हस्त मुद्राओं का ज्ञान कराया। यहां आभार प्रधानाध्यापिका सविता बत्रा ने माना। स्पीक मैके की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य उज्जैन के पंकज अग्रवाल ने बताया कि 23 फरवरी को प्रत्यूषा राव की प्रथम प्रस्तुति दोपहर 12.15 बजे शासकीय माध्यमिक विद्यालय पानदरीबा एवं द्वितीय प्रस्तुति दोपहर 2 बजे शासकीय हाई स्कूल सुदामा नगर दौलतगंज क्रमांक 1 में होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रशासन ने व्यापार बंद कर दिया, लोन कैसे भरे, पथ विक्रेता भुखमरी की कगार पर

Tue Feb 22 , 2022
हाथ ठेला एवं फुटपाथ व्यापारी संघ महाकाल उज्जैन के जिला अध्यक्ष ने बताया कि नगर निगम प्रशासन, जिला प्रशासन ने हमारा व्यापार बंद करा दिया है जिससे 200 से अधिक पथ विक्रेता भुखमरी की कगार पर आ गए हैं।
Street vendor gyapan 22 02 22

Breaking News