प्रशासन ने व्यापार बंद कर दिया, लोन कैसे भरे, पथ विक्रेता भुखमरी की कगार पर

हाथ ठेला एवं फुटपाथ व्यापारी संघ महाकाल उज्जैन के जिला अध्यक्ष ने बताया कि नगर निगम प्रशासन, जिला प्रशासन ने हमारा व्यापार बंद करा दिया है जिससे 200 से अधिक पथ विक्रेता भुखमरी की कगार पर आ गए हैं।

Street vendor gyapan 22 02 22

मुख्यमंत्री से पथ विक्रेताओं ने लगाई गुहार, सडक़ पर दुकान लगाने वालों को व्यापार करने दें

उज्जैन, अग्निपथ। पथ विक्रेताओं ने अपनी ज्वलंत समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अपनी पीड़ा बताते हुए पथ विक्रेताओंं ने कहा कि पिछले करीब 40 वर्षों से हम पूर्वजों के व्यापार को संचालित करते आ रहे हैं। हमारा व्यापार सुरक्षित किया जाए,हम पथ विक्रेताओं को 10000 लोन प्रधानमंत्री सुनिधि लोन उतारने पर 20000 का लोन मिला है 26 जनवरी से नगर निगम प्रशासन, जिला प्रशासन ने हमारा व्यापार बंद करा दिया है जिससे 200 से अधिक पथ विक्रेता भुखमरी की कगार पर आ गए हैं।

हाथ ठेला एवं फुटपाथ व्यापारी संघ महाकाल उज्जैन संबध्द भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने बताया कि महाकाल मंदिर क्षेत्र में सडक़ पर दुकानें लगाकर हम अपना जीवन यापन कर रहे थे। व्यापार बंद कर दिये जाने से अब लोन की किस्त अदा करने के लिए हमारे पास रुपए नहीं है। ऐसी स्थिति में हमारा जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री से पथ विक्रेताओं ने मांग की कि हमें व्यापार करने की अनुमति प्रदान करें जिससे हम अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें। 26 जनवरी से जो व्यापार बंद कर बेरोजगार किया है ऐसे में मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन बेरोजगारी भत्ता दे और स्ट्रीट वेंडरों के लिए 2009 में बने कानून को लागू कर अति शीघ्र नगर निगम टाउन वेंडिंग कमेटी बनाएं जिससे पथ विक्रेताओं की समस्याओं का समाधान हो सके। इस मौके पर संघ के जिला उपाध्यक्ष पप्पूनाथए विजय जोशी, जिला मंत्री जया पांचाल, तूफान शर्मा, किशन सिंह तवर, किशन सिंह शेखावत, सुमित्रा चौहान, रामकुमार सोनी, धीरेंद्र सिंह, रविंद्र कार्तिक, अशोक सिसोदिया, चिंटू नागमतिया, अंतर सिंह भाट, मोनू जैन, विशाल राठौर, गौरी शंकरए अरुण भाई, दिलीप पांचाल, मंजू चौहान, संगीता कहार, श्यामू कहार, संगीता राठौर, आशा कहार, विजय राठौर, भरत नागर सहित सैकड़ों पथ विक्रेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में  दर्शन व्यवस्था तय

Tue Feb 22 , 2022
गंगा गार्डन से लगी बैरिकेडिंग से होकर शंख द्वार पहुंचेंगे श्रद्धालु उज्जैन, अग्निपथ। महाशिवरात्रि पर्व 1 मार्च को मनाया जायेगा। इस हेतु प्रशासन तैयारियों को अन्तिम रूप देने में लगा हुआ है। आम श्रद्धालुओं को गंगा गार्डन की बैरिकेडिंग से प्रवेश दिया जाएगा। यहां से श्रद्धालु शंख द्वार पहुंचकर भगवान […]
महाशिवरात्रि पर महाकाल

Breaking News