अपहरण की फैली खबर, छात्रा बस में बैठती दिखी

उज्जैन, अग्निपथ। कस्तूरी बाग की रहने वाली छात्रा के अपहरण की खबर मंगलवार दोपहर फैलते ही सनसनी फैली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शहर में कैमरों के फुटेज खंगाले। छात्रा बस में सवार होकर इंदौर की ओर जाती दिखाई दी।

चिमनगंज थाना क्षेत्र के कस्तुरी बाग में रहने वाले आटो पाट्र्स व्यवसायी की नाबालिग पुत्री कक्षा 11 वीं की छात्रा है। दोपहर में वह कोचिंग जाने का कहकर घर से निकली थी। कुछ देर बाद उसने मोबाइल पर मां को सूचना दी कि उसका चार लडक़ों ने अपहरण कर लिया है। बेटी की बात सुनकर मां घबरा गई और पूरे क्षेत्र में अपहरण की खबर फैल गई।

मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने मामला दर्ज कर शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरु किये। इस दौरान सामने आया कि छात्रा रेलवे स्टेशन पार्किंग में अपनी स्कूटी खड़ी करते और पैदल बस स्टैंड की ओर आती दिखाई दी।
छात्रा शुक्ला ट्रेवल्स की बस में बैठकर इंदौर की ओर गई है। पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेश ट्रेस की तो उसके इंदौर में होने की जानकारी सामने आई।

इंदौर पुलिस से मदद लेकर छात्रा को तलाश करने का प्रयास देर शाम तक किया जा रहा है। टीआई जितेन्द्र भास्कर का कहना था कि छात्रा के मिलने पर ही पता चल पायेगा कि मामला क्या है और उसने मां को अपहरण की सूचना क्यों दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुजरात के परिवार की कार को वाहन ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत

Tue Feb 22 , 2022
पति और तीन बच्चे घायल, उप्र में भाई की शादी से गुजरात लौट रहा था परिवार बडऩगर, अग्निपथ। उज्जैन-बडऩगर मार्ग पर मंगलवार तडक़े कार सवार होटल कारोबारी का परिवार सडक़ हादसे का शिकार हो गया। अज्ञात वाहन ने गुजरात के परिवार की गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसमें पत्नी की […]
दुर्घटना ग्रस्त कार में फंसी मृतक आफरिन।

Breaking News