डीआरएम पहुंचे तराना रोड रेलवे स्टेशन, यात्रियों ने बताई समस्याएं

कायथा, अग्निपथ। रतलाम रेल मंडल प्रबंधक (डीआरएम) पुनित गुप्ता गत दिनों तराना रोड रेलवे स्टेशन (सुमराखेड़ा) पर औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। करीब 30 मिनट वहां पर रुके गुप्ता ने स्टेशन का निरीक्षण कर ट्रेनों के स्टॉपेज, कितनी टिकट जारी होती है आदि की जानकारी जानकारी स्टेशन अधीक्षक (एसएस) से ली। इस दौरान यात्रियों ने मंडल प्रबंधक को रेलवे से संबंधित समस्याएं बताते हुए सुविधाओं की मांग की।

डीआरएम ने यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इस संंबध में मातहतों को निर्देश दिए। डीआरएम के आने की सूचना लगते ही भाजपा तराना ग्रामीण मंडल मीडिया प्रभारी निर्भय सिंह राठौर चर्चा कर उनके समक्ष कुछ मांग रखी। इस दौरान बताया कि तराना तहसील में लगभग 265 गांव की प्रमुख स्टेशन तराना रोड के प्लेटफार्म नंबर 2 पर मात्र एक ही नल है। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के स्टापेज बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि यहां ज्यादा रुकेगी तो टिकट भी बढ़ेगी।

इस दौरान सुबह उज्जैन से भोपाल जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस व शाम को आने वाली ट्रेन के 1 मिनट का स्टापेज देने की मांग करते हुए बताया कि इससे स्कूली बच्चों, किसान रेलयात्री एवं अन्य लोगों को सुविधा होगी। साथ ही यहां पर बिलासपुर और साबरमती एक्सप्रेस गाडिय़ों के के लिए यात्रियों को ऑनलाइन रिजर्वेशन करवाना पड़ती है। इन गाडिय़ों यहीं से ही टिकट जारी कर दिया जाए स्टेशन से तो बड़ी आसानी होगी।कोरोना काल में बंद गाडिय़ों का यहां स्टापेज चालू नहीं हुआ है। इनका स्टापेज चालू हो जाए तो युवा एवं विद्यार्थी वर्ग को लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झाबुआ कलेक्टर की राज्यपाल पर टिप्पणी: सीएम और राज्यपाल में अंतर है, महामहिम रिटायरमेंट के बाद पॉलिटिकल लीडर बनते हैं

Tue Feb 22 , 2022
झाबुआ, (मनोज चतुर्वेदी) अग्निपथ। झाबुआ कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने राज्यपाल के संवैधानिक पद को लेकर टिप्पणी की है। कलेक्टर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कह रहे हैं कि महामहिम रिटायर्ड होने के बाद पॉलिटिकल लीडर बनते हैं। इसके आगे वे बोले इतनी दूर आएंगे वैसे ही थक जाएंगे। […]

Breaking News