झाबुआ कलेक्टर की राज्यपाल पर टिप्पणी: सीएम और राज्यपाल में अंतर है, महामहिम रिटायरमेंट के बाद पॉलिटिकल लीडर बनते हैं

झाबुआ, (मनोज चतुर्वेदी) अग्निपथ। झाबुआ कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने राज्यपाल के संवैधानिक पद को लेकर टिप्पणी की है। कलेक्टर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कह रहे हैं कि महामहिम रिटायर्ड होने के बाद पॉलिटिकल लीडर बनते हैं। इसके आगे वे बोले इतनी दूर आएंगे वैसे ही थक जाएंगे।

दरअसल छागोला में कलेक्टर सोमेश मिश्रा राज्यपाल के दौरे को लेकर अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं को देखने पहुंचे थे। वीडियो में दिख रहा है कि राज्यपाल के दौरे को लेकर चर्चा की जा रही है। इस दौरान कलेक्टर ने पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को यहीं बुलाने की बात कही। तभी वहां खड़े एक शख्स ने कहा कि पास में ही पीएम आवास का सुंदर घर बना है, राज्यपाल को वहां भी ले जाया जा सकता है।

इस पर कलेक्टर ने प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए कहा कि सीएम और राज्यपाल में अंतर होता है, उनके 4-5 कार्यक्रम रख सकते हैं। महामहिम ऑफ्टर रिटायर्डमेंट पॉलिटिकल लीडर बनते हैं, इतनी दूर आएंगे वैसे ही थक जाएंगे।

इस टिप्पणी के बाद अब चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है, अगर राज्यपाल की सक्रियता की बात करें तो वे लगातार प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं। अभी उनको राज्यपाल बने साल भर भी नहीं हुआ, लेकिन प्रदेश के अलग-अलग जिलों का भी दौरा कर चुके हैं।

दो दिवसीय दौरे पर राज्यपाल मंगू भाई पटेल

राज्यपाल मंगू भाई छगन भाई पटेल तीन दिवसीय दौरे पर झाबुआ-आलीराजपुर आने वाले हैं। 23 और 25 फरवरी को 2 दिन में झाबुआ जिले में अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लेंगे। राज्यपाल राणापुर विकासखंड के छागोला गांव भी जाएंगे और वहां पर पद्मश्री महेश शर्मा की संस्था शिवगंगा की ओर से पर्यावरण और जल संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों का अवलोकन करेंगे। साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से बात भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विक्रम यूनिवर्सिटी में फर्जी नियुक्ति और कोर्स को लेकर प्रदर्शन

Wed Feb 23 , 2022
NSUI ने किया कुलपति और कुलसचिव का घेराव, उज्जैन। विक्रम विश्व विद्यालय में कथित तौर पर फर्जी नियुक्ति और पाठ्यक्रम के विरोध में बुधवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने विश्व विद्यालय के कुलपति पर आरोप लगाते हुए विश्व विद्यालय में चल रहे कई कोर्स को […]

Breaking News