भगवान महाकाल की नगरी में दीपोत्सव पर अद्भुत छटा होगी

त्रिवेणी संग्रहालय में पॉवर प्रजेन्टेशन से मुख्यमंत्री को दी जानकारी

उज्जैन, अग्निपथ। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को उज्जैन प्रवास के दौरान महाकाल के दर्शन करने से पूर्व त्रिवेणी संग्रहालय पहुंचे। त्रिवेणी संग्रहालय के ऑडिटोरियम में आगामी महाशिवरात्रि पर्व पर शहर में भव्य रूप में मनाये जाने वाले दीपोत्सव की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर आशीष सिंह ने पॉवर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से मुख्यमंत्री चौहान को अवगत कराया।

श्री चौहान अपने तय शेड्यूल पर उज्जैन पहुंचे गए थे। वे हेलीपेड से सीधे त्रिवेणी संग्रहालय पहुंचे। यहां पर कलेक्टर ने बताया कि आगामी दीपोत्सव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर लगातार बैठक की जा रही है। दीपोत्सव को लेकर शहर की जनता में काफी उत्साह है। सभी सामाजिक संगठन भी बढ़-चढक़र अपनी ओर से विशेष सहयोग कर रहे हैं।

दीपोत्सव के दौरान शहर के प्रमुख घाटों के अलावा मुख्य व्यावसायिक क्षेत्रों में भी दीये लगाये जायेंगे। 200 दीयों पर दो व्यक्ति लगाये जायेंगे। जिला प्रशासन द्वारा इस दौरान लगभग 21 लाख दीये जलाकर वल्र्ड रिकार्ड बनाये जाने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व पर दीपोत्सव के दौरान भगवान महाकालेश्वर की नगरी की अदभुत छटा होगी।

इस दौरान आचार्य शेखर महाराज, उमेशनाथ महाराज, महन्त रामेश्वरदास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, श्री बहादुरसिंह चौहान, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सत्यनारायण जटिया, पूर्व सांसद डॉ.चिन्तामणि मालवीय सहित अन्य जनप्रतिनधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भू माफियाओं पर रहम नहीं कार्रवाई करो कलेक्टर साहब…

Thu Feb 24 , 2022
नलखेड़ा (राजेश कश्यप), अग्निपथ। आगर जिले में कलेक्टर के तौर पर अवधेश शर्मा को पदस्थ हुए लगभग 2 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। इन वर्षों में देखा जाए तो नलखेड़ा-सुसनेर ही नहीं संपूर्ण आगर जिले में भू माफियाओं ने अपने पांव पसारे हैं लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई राजस्व […]
भू-माफियाओं

Breaking News