कठिन दौर में भी अपना कर्तव्य पथ निभाया फस्र्ट व्यू पत्रिका ने

first view magazine

पत्रिका प्रकाशन के साथ-साथ अब प्रति माह साहसिक कार्य के लिए ब्रेवरी अवार्ड दिया जाएगा

उज्जैन, अग्निपथ। कोरोना जैसे कठिन दौर में भी फस्र्ट व्यू पत्रिका ने अपना कर्तव्य पथ दृढ़ता से पूर्ण किया है और अपने प्रकाशन के प्रथम वर्ष में ही यह पत्रिका विभिन्न राज्यों सहित देश की राजधानी की ओर अपना कदम बढ़ा रही है।

यहां विक्रम कीर्ति मंदिर सभागृह में फस्र्ट व्यू पत्रिका के 1 वर्ष पूर्ण हो जाने के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक पारसचंद्र जैन, आईजी संतोष सिंह, विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अखिलेश पांडे, डीआईजी अनिल कुशवाहा, पूर्व सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय, दिल्ली से आए वरिष्ठ पत्रकार डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह, उज्जैन प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ. विशाल हाड़ा ने अपने उद्बोधन में पत्रिका के प्रकाशन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि फस्र्ट व्यू पत्रिका के संपादक हितेंद्र सिंह सेंगर जिस तरह से पत्रिका का प्रकाशन कर सर्वव्यापी खबरों और सामाजिक सरोकारों को समाहित कर रहे हैं, वह कार्य मिल का पत्थर है।

फस्र्ट व्यू पत्रिका देश की प्रमुख पत्रिकाओं में अपना एक स्थान बनाएगी। साथ ही प्रतिमाह साहसिक कार्यों के लिए ब्रेवरी अवार्ड पत्रिका द्वारा प्रदेश के डीजीपी के हाथों प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर श्रेष्ठ पुलिस कार्य के लिए विभाग की ओर से आईजी संतोष सिंह, डीआईजी अनिल सिंह कुशवाह का सम्मान किया गया। शैक्षणिक जगत से विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर अखिलेश पांडे का सम्मान किया गया।

इसके अलावा प्रशासनिक कार्यों के लिए कलेक्टर आशीष सिंह, एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला को भी सम्मान घोषित किया गया है। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत सत्कार कर पत्रिका के संपादक हितेंद्र सिंह सेगर ने, स्वागत भाषण देते हुए कहा कि फस्र्ट व्यू पत्रिका अपना कर्तव्य पथ बड़ी तेजी से कई कर रही है और शीघ्र ही 4 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली से भी प्रकाशन शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह को बिनोद मिल्स मजदूर ज्ञापन सौंपेंगे

Mon Feb 28 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। बिनोद मिल्स मजदूरों की संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक हरिशंकर शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। आज धरने के पाँचवें दिन मुख्य वक्ता ओमप्रकाश भदौरिया, संतोष सुनहरे, लक्ष्मीनारायण रजक, मोतीलाल अखंड, एडवोकेट भूपेन्द्रसिंह कुशवाह, विजयवर्गीय, मिश्रीलाल, अर्जुनलाल, प्रद्योत चंदेल, गीताबाई, फूलचंद मामा आदि ने संबोधित किया। शहर अध्यक्ष […]
binod mill 28 02 22