तथाकथित पत्रकारों को भेजा जेल

bhairavgarh jail ujjain

उज्जैन, अग्निपथ। महिला का मंगलसूत्र और 30 हजार रुपये छीनने के मामले में फरार चल रहे 2 तथाकथित पत्रकारों को शनिवार दोपहर पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
26 फरवरी को सुभाषनगर में रहने वाली महिला के घर में चार लोगों ने प्रवेश कर वीडियो बनाते हुए घर में देहव्यापार के मामले में जेल भेजने की साथ वीडियो वायरल करने धमकी देते हुए मंगलसूत्र और 30 हजार रुपये छीन लिये थे। चारों ने खुद को पुलिस और पत्रकार होना बताया था। महिला ने मामले की शिकायत थाने पहुंचकर दर्ज कराई थी। चारों तथाकथित पत्रकारों के खिलाफ मामले में प्रकरण दर्ज करने के बाद पूजा सोलंकी और धर्मेन्द्र परमार को गिरफ्तार कर मंगलसूत्र और 10 हजार रुपये बरामद किये थे। मामले में ओमप्रकाश पाल और शुभम बमने फरार चल रहे थे। शुक्रवार देर रात दोनों को शास्त्रीनगर से गिरफ्तार कर लूट की राशि 20 हजार जब्त की गई। टीआई तरुण कुरील अनुसार दोनों को दोपहर में न्यायालय पेश किया गया था। जहां से भैरवगढ़़ जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला अस्पताल आरएमओ के घर चोरी

Sat Mar 5 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। जिला अस्पताल में पदस्थ आरएमओ के घर चोरी की वारदात होना सामने आया है। चोरी में सास-ससुर पर शंका जताई गई है। माधवनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। आरएमओ डॅ. जितेन्द्र शर्मा ऋषिनगर में निवास करते हैं। फरवरी माह में उनकी पत्नी का निधन […]
उज्जैन पुलिस फाइल