जिला अस्पताल आरएमओ के घर चोरी

उज्जैन पुलिस फाइल

उज्जैन, अग्निपथ। जिला अस्पताल में पदस्थ आरएमओ के घर चोरी की वारदात होना सामने आया है। चोरी में सास-ससुर पर शंका जताई गई है। माधवनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

आरएमओ डॅ. जितेन्द्र शर्मा ऋषिनगर में निवास करते हैं। फरवरी माह में उनकी पत्नी का निधन हो गया था। 6 फरवरी को गमी का कार्यक्रम होने के दौरान घर में ससुराल पक्ष के लोग आये थे। इस दौरान डॉ. शर्मा के घर से सोने-चांदी के आभूषणों के साथ लेपटॉप और मोबाइल फोन चोरी हो गया। कुछ दिन बाद चोरी का पता चलने पर जानकारी जुटाई गई तो मामला पारिवारिक होना सामने आया।

आभूषण और सामान सास-ससुर अपने साथ ले गये थे। मांगने पर देने से इंकार कर दिया गया। डॉ. शर्मा ने मामले में माधवनगर थाना पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद प्रकरण दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकालेश्वर मंदिर में कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को ले सकेंगे गोद

Sat Mar 5 , 2022
307 बच्चे किए चिन्हित, एक बच्चे पर 2 हजार महीने का खर्च उठाएगा दानदाता उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार को अनाथ बच्चों के लिए एक काउंटर शुरू किया गया जिसमें दानदाता अनाथ बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने की जिम्मेदारी लेकर उन्हें गोद ले सकेंगे। इसके लिए […]
महाशिवरात्रि पर महाकाल