नशा मुक्ति केंद्र में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, चोरी की घटनाओं को दे रहे अंजाम

कैंसर वार्ड से सिविल सर्जन ने हटाने की मांग को लेकर लिखा सीएमएचओ को पत्र

उज्जैन, अग्निपथ। संख्याराजे प्रसूतिगृह भवन स्थित कैंसर वार्ड में नशा मुक्ति केंद्र संचालित किया जा रहा है। जहां पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। जिसके चलते विवाद और चोरी आदि की घटनाएं घटित हो रही हैं। नशा मुक्ति केंद्र यहां से स्थानांतरित करने को लेकर सिविल सर्जन ने सीएमएचओ को पत्र लिखा है।

राज्य कैंसर के नोडल अधिकारी डॉ. सीएम त्रिपाठी द्वारा सिविल सर्जन डॉ. पीएन वर्मा को शिकायत की गई थी जिसमें बताया गया था कि जिला चिकित्सालय में आए दिन चोरी आदि की घटनाएं हो रही हैं। जिसमें चोरों द्वारा शासकीय संपत्ति को हानि पहुंचाते हुए पंखे, नल की टोटी, खिडक़ी-दरवाजे, बिजली की केबल, पानी की टंकी, स्टैंड पाइप, ट्यूबलाइट आदि को चुराया जा रहा है एवं पूर्व में विद्युत जनरेटर में भी आग लगा कर उन्हें क्षति पहुंचाई गई थी।

प्रसूति गृह मैं कैंसर वार्ड, टीकाकरण सेंटर एवं नशा मुक्ति केंद्र संचालित है। नशा मुक्ति केंद्र में 24 घंटे नशेडिय़ों का जमघट लगा रहता है। जिसमें कई असामाजिक तत्व भी होते हैं। नशेड़ी एवं असामाजिक तत्वों द्वारा नशे की हालत में आपस में मारपीट की जाती है।

साथ ही कैंसर यूनिट में आने वाले मरीजों व उनके परिजनों एवं टीकाकरण व कैंसर वार्ड में कार्यरत स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार भी किया जाता है। ऐसे में मरीजों एवं कार्यरत स्टाफ में भय व्याप्त है। कैंसर के नोडल अधिकारी श्री त्रिपाठी की शिकायत के बाद सिविल सर्जन वर्मा ने सीएमएचओ डॉक्टर संजय शर्मा को पत्र प्रेषित कर नशा मुक्ति केंद्र को अन्यत्र स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

घर में चाकू छुपाने के बाद भागा था इंदौर, हत्या करने वाले को भेजा जेल

Tue Mar 8 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। इंदिरानगर में युवती की हत्या करने वाले बदमाश को मंगलवार दोपहर रिमांड खत्म होने पर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने जेल भेज दिया है। उसे हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है। 2 मार्च की शाम इंदिरानगर में बदमाश श्याम खटीक ने अपनी पत्नी निधी की […]