घर में चाकू छुपाने के बाद भागा था इंदौर, हत्या करने वाले को भेजा जेल

उज्जैन, अग्निपथ। इंदिरानगर में युवती की हत्या करने वाले बदमाश को मंगलवार दोपहर रिमांड खत्म होने पर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने जेल भेज दिया है। उसे हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है।

2 मार्च की शाम इंदिरानगर में बदमाश श्याम खटीक ने अपनी पत्नी निधी की सहेली पूजा शर्मा की सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसे गिर तार करने के बाद 2 दिनों की रिमांड पर लिया था। पूछताछ में बदमाश ने चाकू अपने घर में छुपाकर रखना और इंदौर भागना बताया।

पुलिस हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद करने के लिये उसे घर खटीकवाड़ा लेकर पहुंची। जहां से चाकू बरामद किया गया। चिमनगंज थाने के एसआई यादवेन्द्र परिहार ने बताया कि बदमाश ने कुछ दिन पहले भी युवती के साथ मारपीट की थी। उसे शंका थी कि वह पत्नी को भडक़ती है। जिसके चलते पत्नी उसे छोड़ कर चली गई थी। मंगलवार को रिमांड खत्म होने पर उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

पिस्टल-कट्टाधारी भी सलाखों में

प्रेमिका के हाथ में पिस्टल-कट्टा थमाकर सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने वाले युवक कृतय भदौरिया को पंवासा पुलिस ने रिमांड पर लिया था। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। प्रेमिका श्यामा डाबी को 2 दिन पहले ही गिर तार कर जेल भेजा जा चुका था।

कृतज्ञ ने पिस्टल और कट्टा अपने मामा का होना बताया। जिनका 3 साल पहले निधन हो चुका था। उसके बाद से वह पिस्टल और कट्टा अपने पास रखकर घूमता था। उसने प्रेमिका को अपने घर बुलाकर उसके फोटो हथियार के साथ खींचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगर निगम ने शहर में शुरू की 6 बर्तन बैंक

Tue Mar 8 , 2022
टेंट हाउस से कम किराए पर उपलब्ध होंगे थाली-गिलास उज्जैन, अग्निपथ। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में बेहतर रैंक लाने के लिए नगर निगम ने नया प्रयोग शुरू किया है। नगर निगम ने शहर के प्रत्येक जोन में एक-एक बर्तन बैंक की स्थापना की है। फिलहाल यह प्रयोग शुरूआती दौर में है, […]
bartan bank ujjain 08 03 22