मैदान में रखी एक जीप में अचानक लगी आग, मची अफरा तफरी

नलखेड़ा, अग्निपथ। नगर की पंडिया कॉलोनी के मैदान में रखी जीप रविवार दोपहर अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेजी से बढऩे लगी कि कुछ समय मे ही जीप पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। अचानक से खड़ी जीप में आग लगने से अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जीप में आग कैसे लगी यह किसी को नही पता ओर देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया ओर जीप पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। वह तो गनीमत रही कि जीप के समीप खड़े अन्य चौपहिया वाहनों में आग नहीं फैली। साथ ही हादसा हुआ उसके समीप रहवासी इलाके के साथ दो निजी स्कूल और बैंक भी मौजूद है। लेकिन रविवार होने के चलते स्कूल और बैंक दोनों बंद थे उक्त घटना में कोई हताहत नहीं हुआ सिर्फ जीप जलकर पूरी तरह खाक हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सैकड़ों ढोल-मांदल और हजारों ग्रामीणों के साथ निकाली गेर

Sun Mar 13 , 2022
भगोरिया हाट में भाजपा नेताओं ने जमकर किया नृत्य झाबुआ, अग्निपथ। जिला मुख्यालय झाबुआ पर लगे भगोरिया हाट में भाजपा की ओर से निकाली गई गेर ने इतिहास रच दिया। इस बार गेर में जहां ढोल-मांदलों की संख्या अधिक रहंी, तो वहीं रैली में हजारों की संख्या में ग्रामीणजनों ने […]
BHgoriya bjp gar 13 02 22

Breaking News