जूना अखाड़ा श्री शनि शक्ति पीठ के महंत बने शनि भारती महाराज

khaki akhada

शैव अखाड़ों के पदाधिकारियों ने की चादर विधि

उज्जैन, अग्निपथ। जंतर मंतर मार्ग स्थित श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के श्री शनि शक्ति पीठ मंदिर के महंत पद का मंगलवार को जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय सचिव श्री महंत मोहन भारती महाराज की अध्यक्षता में चादर विधि कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमे श्री शनि शक्ति पीठ मंदिर के महंत पद पर महंत श्री शनि भारती महाराज की चादर विधि की गई।
इसके पूर्व मंगलवार सुबह जूना अखाड़ा नीलगंगा घाट पर महन्त शनि भारती महाराज और विजय भारती महाराज का पंच संस्कार हुआ। इसके बाद प्रात: 11 बजे जंतर-मंतर मार्ग स्थित शनि शक्ति धाम पर चादर विधि कार्यक्रम समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय सचिव श्रीमहन्त मोहन भारती महाराज, श्री महंत शिवानंद सरस्वती महाराज, महंत परमेश्वर भारती महाराज ,शिव शंभू सन्यासी मंडल के अध्यक्ष श्री महंत रामेश्वर गिरी महाराज, थानापति जूना अखाड़ा नीलगंगा महंत देव गिरी महाराज ,महंत कृष्णा गिरी महाराज, थानापति महन्त विद्या भारती महाराज महानिर्वाणी अखाड़े के संत मुकुंद पुरी महाराज, आव्हान अखाड़े के थाना पति शेवान्द गिरी महाराज, अग्नि अखाड़े के ब्रह्मचारी महाराज, सहित सिद्धाश्रम आश्रम, सहित शैव आखड़ो से जुड़े सभी पदाधिकारी और अन्य समाजजनों की मौजूदगी में शनि शक्ति धाम के महंत शनि भारती महाराज और विजय भारती महाराज की चादर विधि संपन्न हुई। यह जानकारी जूना अखाड़ा नीलगंगा के थाना पति महन्त देव गिरी महाराज ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चार दिन में पारे में 4 डिग्री का उछाल, पंखे भी बेअसर

Tue Mar 15 , 2022
सडक़ों पर उडऩे लगी धूल, जल्द ही 40 के ऊपर पहुंचने की संभावना उज्जैन, अग्निपथ। मध्यप्रदेश में गर्मी का दौर शुरू होने के साथ ही उज्जैन में भी भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। मंगलवार का दिन सबसे अधिक गर्म रहा। यहां पर दिन का पारा 38.3 डिग्री सेल्सियस […]