परंपरागत के साथ आधुनिक परिधान मे सज कर आए युवक-युवतियां
पारा। आदिवासी लोक संस्कृति का होली के पुर्व साप्ताहिक हाट बाजार मे सात दिनो तक लगने वाला परंपरागत पर्व भगोरिया गुरुवार को पारा मे उत्साह व उल्लास के साथ जोर शोर से भराया। जहां सुबह से ही ग्रामीण अंचलों से युवक युवतिया सजधज कर अपने परंपरागत वेशभूषा के साथ आध्ुनिक परिधान मे ढोल मांदल की थाप पर नाचते गाते हुए आने लगे थे। दोपहर बाद भगोरिया मेला परवान चढ़ा ज्यादातर युवक-युवतियां एकजैसे परिधान मे थे।

अंचल मे वर्ष मे अपने-अपने क्षेत्र मे एक दिन का लगने वाला भगोरिया मेले का उत्साह चरम पर था। हर कोई अपनी मस्ती मे मस्त होकर मेले का मजा ले रहा था। व्यापारियो ने महीने भर पहले से भगोरिया को लेकर तैयारियां शुरू कर दी थी। क्षेत्र मे पारा का सबसे बड़ा भगोरिया होने के कारण व्यापारियों को बड़ी उम्मीद थी। निराशा हाथ लगी।
भगोरीया का मेला नगर के मेन बाजार व पुराने तालाब मे लगाया गया। जहां सेकड़ौ की तादाद मे झूले-चकरी व बच्चों के मनोरंजन के साधन आए।
वही पान-कुल्फी आइस्क्रीम, सेव-भजिए, मिठाई, चश्मे, नारियल, माजम-कांकड़ी खजूर, सौंदर्य-प्रसाधन के सामान कपड़े आदि की दुकाने भी बहुत मात्रा मे लगी थी। दोपहर के बाद भगोरिया मेला परवान चढ़ा। नगर मे जिधर देखो भीड़ ही भीड़ हर कोई भगोरिया की मस्ती मे नाचते-गाते कुर्रराटी मारते हुए झूम रहा था। क्षेत्र के विभिन्न संगठनो व पंचायत ने पीने के पानी की व्यवस्था भरपूर रखी थी।
वही पुलिस प्रशासन ने कही कोई अप्रिय घटना नही घटने दी। पारा चोकी प्रभारी सुनीता चौहान व एएसआई अरुण गोयल, शिवकुमार शर्मा, भेरुसिह भूरिया, अपने दलबल सहित लगातार भगोरिये की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। शाम को चार बजे पुलिस ने झूले-चकरी बन्द करवा कर अपार जन समूह को अपने-अपने घरो की ओर रवाना करवाया।
दोपहर को कलेक्टर झाबुआ सोमेश मिश्रा तहसीलदार आशीष राठोर, सुनील डावर, कोतवाली थाना प्रभारी सुरेन्द्रसिह सहित जिले के कई अधिकारी पारा भगोरिया मे पहुचे। वही पुलिस ने अपनी चलती-फिरती तीसरी आंख से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
राजनितिक दलो ने निकाली गेर
भगोरिया मे सत्ताघारी भाजपा ने करिब 80 मादलो के साथ भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष शेलेश दुबे, पूर्व विधायक शांतिलाल बिलावल, निर्मला भूरिया, विजय चोहान, सोमसिह सोलंकी, पारा मण्डल अध्यक्ष सज्जन सिंह, अमलियार व मंण्डी डायरेक्टर औंकारसिह डामोर, सरदार सिह डावर, बालसिह मसानिया, राजेश पारगी, अमृत राठोर, सेकू रावत, अर्जुन बबेरिया, रोमीराज सेन, शुभम सोनी, पलाश कोठारी, महताब पठान, फयाज पठान, चेनसिह बारिया, प्रकाश छाजेड, कुंजरसिह रावत सहित अनेक पंच-सरपंच गेर में मौजूद थे।
वही कांग्रेस ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए पारंपारिक रूप से करीब 80 ढोल-मांदल के साथ गेर निकाली। कांग्रेस की गेर करीब सौ मांदलो के साथ विधायक वालसिह मेडा, रुपसिह डामोर, केमता डामोर, कोंमल सिह डामोर, सलेल पठान, रशीद खा, जोगडिय़ा निनामा अनिल सोलकी वझेसिह कालुसिह वसुनिया दिलीप खराडी सहीत अनेक पंच सरपंच तडवीयो के साथ विशाल निकली। इससे पुर्व दोनो ही राजनितिक दलो ने अपने यहा आए सभी जन प्रतिनिधि तडवी पंच-सरपंच आदि का स्वागत साफा पहना कर किया।