द कश्मीर फाइल्स देख सिंधी समाज को याद आया पलायन का दर्द

Sindhi samaj ujjain, the kashmir file 17 03 22

कश्मीरी पंडितों का नरसंहार देख छलके आंसू, वंदे मातरम भारत माता की जय से गूंज उठा सिनेमाघर

उज्जैन, अग्निपथ। 1990 मे कश्मीरी पंडितो के पलायन पर बनाई गई फिल्म द कश्मीर फाइल्स को देशभर के साथ ही नगर मे भी काफी पसंद किया जा रहा है। कश्मीरी हिंदुओ पर हुए जघन्य अत्याचार हजारो लोगों के नरसंहार व 5 लाख कश्मीरी पंडितों के पलायन की हकीकत से सभी को अवगत कराने के लिए सिंधी समाज उज्जैन द्वारा सभी समाजजनो को फिल्म के 5 स्पेशल शो नि:शुल्क रूप से दिखाने के साथ ही स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई।

सिंधी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी संतोष लालवानी व महेश परियानी ने बताया कि कश्मीर फाइल्स फिल्म को देखकर सभी समाजजनो को सिंध की जमीन को छोडक़र हिंदुस्तान मे बसने के पलायन का त्याग व दर्द याद आ गया। फिल्म के दौरान कश्मीरी पंडितों का नरसंहार देख सभी के आंसू छलक उठे और पूरा सिनेमाघर वंदे मातरम और भारत माता की जय से गूंज उठा।

इस दौरान सिंधी समाज की सभी पंचायतों के प्रमुखजन उपस्थित रहे। आयोजन को सभी वरिष्ठो ने सराहा और इसकी प्रशंसा भी की। इस दौरान युवा समाजसेवी गोपाल बलवानी, जितेंद्र कृपलानी किशोर मुलानी नरेश धनवानी, कमल सहलानी, विनोद मुलानी, उमेश दादलानी,लोकेश आडवानी लालू नागवानी, ललित थावानी, दीपेश लालवानी, गोविंदा तोरानी, जीतू सेठिया, मनोज रोचवानी, कपिल बाशानि, विशाल चंदनानी,पुरषोत्तम दादलानी मिलिंद कृपलानी, अशोक राजवानी प्रकाश भागचंदानी के साथ ही बड़ी संख्या मे समाजजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विक्रम विवि में 12 करोड़ से बनेगा कृषि भवन

Thu Mar 17 , 2022
दूसरे दिन भी बजट पर मंथन, कल फिर होगी बैठक उज्जैन (निप्र)। लगातार दो दिन के मंथन के बाद भी विक्रम विश्वविद्यालय का बजट पारित नहीं हो सका है। कुलसचिव की ओर से पेश किए गए बजट में 4 करोड़ रूपए से ज्यादा का घाटा दर्शाया गया है। कार्यपरिषद के […]