भाजपा सांसद गौतम गंभीर का पंजाब की आप सरकार पर आरोप

cricketer MP Gautam gambhir at mahakaleshwar temple ujjain

खालिस्तानियों का सपोर्ट देश के लिए बुरा होगा

उज्जैन, अग्निपथ। सोमवार सुबह क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। वह रविवार देर रात ही उज्जैन आ गए थे। गौतम तडक़े 4 बजे उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया के साथ महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। गर्भगृह में महाकाल का पूजन और अभिषेक किया। पुजारी महेश गुरु ने पूजन करवाया।

मीडिया से बात करते हुए गौतम गंभीर ने पंजाब में आम आदमी पार्टी के सरकार द्वारा खलिस्तान को सपोर्ट करने पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पंजाब देश का बॉर्डर स्टेट है। अगर आप सरकार ने खलिस्तानियों का सपोर्ट किया तो देश के लिए इससे बुरा कुछ नहीं होगा। गौतम गंभीर ने आगे कहा कि सब खुश रहें, देश आगे बढ़े और हम बहुत मजबूत हों। यही भगवान महाकाल से प्रार्थना की है।

ज्ञात रहे पंजाब चुनाव से पहले एक लेटर वायरल हुआ था। इसमें पंजाब के लोगों से आम आदमी पार्टी को समर्थन देने की अपील की गई थी।

यह लिखा था वायरल लेटर में

वायरल हुए लेटर में लिखा था कि हम सभी सिख फॉर जस्टिस से जुड़े सिख विधानसभा चुनाव- 2022 में आम आदमी पार्टी और भगवान मान को समर्थन का ऐलान करते हैं। इस बार का चुनाव उनके संगठन के लिए बहुत खास है। क्योंकि यदि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो हमारे मुद्दे को फिर से जीवित करने की उम्मीद जागेगी।

हमारे संगठन ने 2017 में भी आम आदमी पार्टी को समर्थन दिया था। इस बार फिर से वह आम आदमी पार्टी के समर्थन का ऐलान करते हैं। आप सभी से अपील है कि इस बार चुनाव में आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन दें, ताकि हम एक बार फिर से मजबूत हो सके और एक विशेष दर्जा हासिल कर सकें।

पन्नू ने वीडियो जारी कर बताया था झूठा

सिख फॉर जस्टिस के खालिस्तानी नेता गुरबचन सिंह पन्नू ने इस चिी को फर्जी बताते हुए एक वीडियो जारी किया था। पन्नू ने वीडियो में कहा था कि आम आदमी पार्टी ने सिख फॉर जस्टिस के नाम पर चिी वायरल की है। इस चि_ी में कहा गया है कि सिख फॉर जस्टिस चुनाव में आम आदमी पार्टी का सहयोग कर रही है। यह फेक लेटर है। यह झूठी बात है। जो केजरीवाल और उनके साथी भगवान मान ने वायरल किए हैं।

ज्ञातव्य रहे कि सिख फॉर जस्टिस खालिस्तानी संगठन है जिसका हेड क्वार्टर यूएस में है। भारत सरकार ने इस संगठन को 2019 में गैरकानूनी करार दिया था। इस संगठन के मेंबर भारतीय जांच एजेंसी के रडार पर हैं। इस संगठन का मुखिया गुरबचन सिंह पन्नू है।

Next Post

देश की 22 उभरती खिलाडिय़ों में चुनी गई उज्जैन की हर्षिता

Mon Mar 21 , 2022
छत्तीसगढ़ में साई के प्रशिक्षण शिविर में लेगी भाग उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन शहर की प्रतिभाशाली बास्केटबॉल खिलाड़ी हर्षिता राय का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण(साई) के छत्तीसगढ़ राजनंदगांव में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है। इस शिविर में देश की चुनींदा 22 बास्केटबॉल खिलाड़ी शामिल होंगी। प्रशिक्षण शिविर अंर्तराष्ट्रीय कोच […]