देश की 22 उभरती खिलाडिय़ों में चुनी गई उज्जैन की हर्षिता

छत्तीसगढ़ में साई के प्रशिक्षण शिविर में लेगी भाग

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन शहर की प्रतिभाशाली बास्केटबॉल खिलाड़ी हर्षिता राय का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण(साई) के छत्तीसगढ़ राजनंदगांव में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है। इस शिविर में देश की चुनींदा 22 बास्केटबॉल खिलाड़ी शामिल होंगी। प्रशिक्षण शिविर अंर्तराष्ट्रीय कोच राजेश्वर राव के मार्गदर्शन में आयोजित होगा।

हषिता राय के कोच विजय बाली ने बताया कि हर्षिता उज्जैन जिला बास्केटबॉल की एसोसिएशन की नियमित खिलाड़ी है। उसने मध्यप्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी टीम को क्वार्टर फाइनल तक पहुंचाने में सहभागिता की है। विजय बाली ने बताया कि छत्तीसगढ़ में प्रशिक्षण शिविर 23 से 27 मार्च तक आयोजित होगा।

इस शिविर के माध्यम से ही खेलो इंडिया टीम का चयन किया जाएगा। इससे पहले भी हर्षिता राय 2018 में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय शालेय स्पर्धा में बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए स्कूल इंडिया केंप के लिए चुनी गई थी लेकिन कोविड की वजह से यह कैंप निरस्त हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लॉयन गोल्ड क्वीन की अध्यक्ष मोनिका जैन को अवॉर्ड मिले

Mon Mar 21 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 2 के रीजन 8 की कॉन्फ्रेंस से संपन्न हुई जिसमें लॉयन गोल्ड क्वीन की अध्यक्ष मोनिका जैन को आउटस्टैंडिंग प्रेसिडेंट अवॉर्ड आउटस्टैंडिंग सेक्रेटरी अवार्ड बेस्ट सर्विस अवॉर्ड उनके कार्यों को देखते हुए संजय मित्तल द्वारा पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर डॉ राजू मनवानी के मुख्य […]