पुलिस बनकर दिनदहाड़े लूटा

उज्जैन के किराना व्यापारी के साथ घटना, परिवार को पिस्टल चाकू अड़ाकर लूट ले गए एक लाख नकद व चांदी के सिक्के

उज्जैन, अग्निपथ। सोमवार को दिनदहाड़े 2 बदमाशों ने किराना दुकान व्यापारी को पुलिसवाला बनकर लूट लिया। बदमाशों का तीसरा साथी कार लेकर बाहर खड़ा था। पुलिस ने तत्परता दिखाई और तीनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। रविन्द्रनगर में रहने वाले महेश पिता नारायणदास जाति सिंधी किराना दुकान व्यापारी है। दोपहर 3 बजे वह पत्नी भूमिका और बेटी महक के साथ घर पर थे। तभी 2 लोग उनके घर पहुंचे और माधवनगर थाने से आना बताया।

दोनों का कहना था कि तुम्हारा लेनदेन का विवाद चल रहा है। जिसको निपटाते क्यों नहीं हो। दोनों बात करते हुए अंदर आ गये और दरवाजा बंद कर लिया। नारायणदास कुछ समझ पाते, एक बदमाश ने पिस्टल निकाल कर तान दी और दूसरे ने चाकू उनकी पत्नी के गले पर रख दिया।

दोनों ने अलमारी की चाबी ली और उसमें रखे करीब एक लाख रुपये और चांदी के सिक्के निकाल लिये। उन्हे अलमारी में कुछ ज्यादा नहीं दिखाई और पकडऩे जाने के डर से बाहर निकल गये। जैसे ही दोनों बाहर निकले। व्यापारी ने बाहर आकर देखा। उनका एक साथी अल्टो कार सफेद रंग की लेकर खड़ा था।

जिसमें दोनों बदमाश बैठकर भाग निकले। व्यापारी ने तत्काल मामले की सूचना माधवनगर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने कार का पता चलते ही घेराबंदी शुरू कर दी। देवासरोड से कार को पकड़ लिया गया। उसमें सवार तीन बदमाशों को हिरासत में लिया गया है। जिनके पास से कट्टा, चाकू और लूटा गया माल बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

माधवनगर टीआई मनीष लोधा का कहना था कि वारदात के बाद कुछ संदिग्धों को पकड़ा है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। मामला स्पष्ट होने पर खुलासा किया जाएगा।

बदमाशों में एक पुराना कर्मचारी

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पुलिस की हिरासत में आये बदमाशों में एक व्यापारी के यहां का पुराना कर्मचारी विजय है। जो घर में नहीं आया था। वह बाहर कार में बैठा था। 2 बदमाश महाराष्ट्र के होना सामने आ रहे है। सूत्रों की माने तो पुलिस तीनों का अपराधिक रिकार्ड खंगालने का प्रयास कर रही है। संभवत: महाराष्ट्र के बदमाशों से पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंडी के विवाद में बाउंसरों की इंट्री, नए ठेकेदार ने भी संभाला काम

Mon Mar 28 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। कृषि उपज मंडी में हम्माली दर बढ़ाने को लेकर व्यापारियों और हम्मालों के बीच जारी खींचतान के दौरान अब बाउंसरों की इंट्री हो गई है। मंडी व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष गोविंद खंडेलवाल की फर्म पर दिनभर 15 से ज्यादा बाउंसर तैनात रहे। सोमवार से ही नए हम्माल सप्लाय करने […]
उज्जैन मंडी