पारा झाबुआ रोड छापरी फतीपुरा माल पर दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में 3 घायल

हादसे

पारा, अग्निपथ। पारा-झाबुआ रोड़ पर छापरी फतीपुरा माल पर दो मोटरसाइकिल की आमने सामने भिड़ंतही गई जिसमें 3 लोग गम्भीर घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पारा झाबुआ रोड़ पर छापरी फतीपुरा माल पर दो मोटरसाइकिल की आमने सामने भिड़ंत हो गई जिसमें एक युवती अनिता पति बबलू चोहान सहित दो लडक़े कैलाश निवासी सेमलखेड़ी ओर किडिया निवासी राणापुर गम्भीर रुप से घायल हो गए ।

घटना की सूचना मिलते ही पारा पुलिस चौकि के एएसआई अरुण कुमार गौयल ओर प्रधान आरक्षक सुभाष मुवेल घटना स्थल पर पहुंचे और एम्बुलेंस की सहायता से घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पारा पर पहुचाया । जहा पर उनका उपचार किया जा रहा है। बताया जाता है कि युवती परीक्षा देने के लिये झाबुआ जा रही थी तभी यह घटना हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

करोड़ों के ट्राजेक्शन में फरार सरगना को मिली अग्रिम जमानत

Wed Mar 30 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। चाय वाले के खाते खुलवाकर करोड़ों का ट्रांजेक्शन करने वाले सरगना को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई। पुलिस ने गिर तारी पर पांच हजार का इनाम घोषित किया था। पदमावती कालोनी में रहने वाले राहुल मालवीय ने 11 मार्च को माधवनगर थाने में अपने खातों से करोड़ों […]