करोड़ों के ट्राजेक्शन में फरार सरगना को मिली अग्रिम जमानत

उज्जैन, अग्निपथ। चाय वाले के खाते खुलवाकर करोड़ों का ट्रांजेक्शन करने वाले सरगना को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई। पुलिस ने गिर तारी पर पांच हजार का इनाम घोषित किया था।

पदमावती कालोनी में रहने वाले राहुल मालवीय ने 11 मार्च को माधवनगर थाने में अपने खातों से करोड़ों का ट्रांजेक्शन होने की शिकायत दर्ज कराते हुए सरगना सौरभ उर्फ संदीप गुप्ता, सत्यप्रकाश, मांगीलाल और भोला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने मांगीलाल और भोला को गिर तार करने के बाद जेल भेज दिया था। सरगना सौरभ गिर त से दूर बना हुआ था। उसके दुबई भागने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने गिर तारी पर 5 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। सौरभ ने सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया था।

कुछ दिन पूर्व सौरभ ने अपने अभिभाषक की मदद से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। अग्रिम जमानत मिलने के बाद पुलिस अब सौरभ को बयान दर्ज करने के लिये बुला सकती है।

3 करोड़ का सामने आया था ट्रांजेक्शन

गौरतलब हो कि चाय वाले राहुल को फेसबुक पर वीडियो अपलोड करने की नौकरी का झांसा देकर सौरभ ने चार बैंकों में खाते खुलवाये थे। जिसमें 2 करोड़ का ट्रांजेक्शन किया गया था। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस गिर त में आये भोला के खातों से भी सौरभ द्वारा 1 करोड़ से अधिक का ट्रांजेक्शन करना सामने आया था। पुलिस जांच में सामने आया था कि मु बई, तमिलनाडू और इंदौर में फर्जी क पनियां खोलकर ठगी करते हुए लाखों रुपये चाय वाले के खाते में ट्रांसफर कर निकाले गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खाचरौद के रामोला मन्दिर की 56 बीघा जमीन अतिक्रमण मुक्तकराई

Wed Mar 30 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। खाचरौद कस्बा स्थित रामोला मन्दिर की 56 बीघा भूमि ग्राम भैंसोला में स्थित है। इस जमीन पर कतिपय व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण कर रखा था। इस मामले में जिला न्यायालय में की गई फर्स्ट अपील में रामोला मन्दिर को शासकीय घोषित किया गया है। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश […]