औंकारेश्वर जा रहे युवक की सडक़ दुर्घटना में मौतसाथी गंभीर घायल

मौत

उज्जैन, अग्निपथ। इंदौररोड पर देर रात बाइक सवार युवक की दुर्घटना में मौत हो गई। पीछे बैठा साथी गंभीर घायल हुआ है। दोनों ओंकारेश्वर जा रहे थे।

ग्राम गोंदिया में रहने वाला धर्मेन्द्र पिता संतोष माली (32) अपने साथी जितेन्द्र पिता केसर सिंह आंजना के साथ बाइक पर सवार होकर ओंकारेश्वर जाने के लिय निकला था। इंदौररोड रामवासा और करोहन के बीच तेज र तार से आये चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मौके पर धर्मेन्द्र की मौत हो गई। जितेन्द्र गंभीर घायल हुआ था।

दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। घटना का पता चलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। जितेन्द्र को उपचार के लिये निजी अस्पताल ले जाया गया। मृतक के परिजनों ने शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के दौरान बताया कि धर्मेन्द्र मजदूरी करता था और एक बच्चे का पिता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरु की है।

राजगढ़ के वृद्ध की संदिग्ध मौत

भूतड़ी अमावस्या होने पर राजगढ़ के पाड़लिया माता से मानसिंह पिता नारायणसिंह (50)नहान के लिए उज्जैन आया था। भैरवगढ़ स्थित सिद्धवट पर अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर मामले की सूचना परिजनों को दी। शुक्रवार सुबह परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। संभावना जताई गई है कि वृद्ध को हार्टअटैक आया है जिसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रहवासी इलाके से नहीं हटी दुकान तो सडक़ों पर फेंक देंगे शराब

Fri Apr 1 , 2022
दुकान के सामने महिलाएं धरने पर बैठी, चेतावनी दी जावरा, अग्निपथ। रियावन में रहवासी इलाक़े में देशी शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार सुबह महिलाओं ने दुकान का घेराव कर लिया। महिलाएं दुकान के बाहर की धरने पर बैठ गईं। वे यहां से दुकान हटाने की मांग कर […]
Jaora sharab dukan vitodh mahilaye