उदासी के भजनों पर झूमा सिंधी समाज, सिंधी व्यंजनों का उठाया लुत्फ

चारों ओर गूंज उठा लाल. लाल..लाल झूलेलाल, हास्य कलाकारों ने गुदगुदाया

उज्जैन, अग्निपथ। सिंधु जागृत समाज द्वारा आयोजित तीन दिवसीय झूलेलाल जयंती महोत्सव के अंतिम दिन दशहरा मैदान लाल…. लाल…. लाल झूलेलाल और सिंधी अबाड़ी बोली मीठड़ी अबाड़ी बोली जैसे भजनों से गूंज उठा। जहां प्रसिद्ध सिंधी गायक जतिन उदासी ने ऐसी प्रस्तुति दी कि सभी समाजजन उल्लास के पर्व पर नाचने गाने को मजबूर हो गए।

आयोजन की जानकारी देते हुए सिंधी जागृत समाज के सचिव गोपाल बलवानी ने बताया कि 3 दिवसीय आयोजन के अंतिम दिवस प्रसिद्ध सिंधी गायक जतिन उदासी ने अपनी प्रस्तुति के दौरान शुरुआत से लेकर अंत तक कार्यक्रम का समा बांधे रखा। आपने लाल…. झूलेलाल और सिंधी अबाङी बोली के भजनों पर समाजजन झूम उठे और चारो और जय झूलेलाल की गूंज गुंजायमान हो गई।

कार्यक्रम संयोजक महेश परयानी और सहसंयोजक संतोष लालवानी ने बताया कि आयोजन की शुरुआत सांसद अनिल फिरोजिया, तराना विधायक, महेश परमार, गुलाब ठाकुर और वरिष्ठजनों द्वारा सिन्धु जागृत संस्था के संरक्षक अर्जुन खत्री, रमेश राजपाल, रमेश समधानी, अध्यक्ष दौलत खेमचंदानी, सचिव गोपाल बलवानी, उपाध्यक्ष तीरथधाम रामलानी, प्रताप रोहरा, महेश गंगवानी, वरिष्ठ समाजसेवी रूप पमनानी, वासु केसवानी, अरुण रोचवानी, जवाहर सनमुखानी, सुनील खत्री, डॉ जितेंद्र जेठवानी, रमेश गजरानी, किशन भाटिया, गिरधारी लालवानी, अशोक चावला ने भगवान झूलेलाल के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

कार्यक्रम में आयोजन स्थल पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ ही भव्य आतिशबाजी भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। सिंधी गायक जतिन उदासी और उनकी टीम के प्रस्तुतीकरण के बाद हास्य कलाकार मोहित कारीरा और टेकु मंगतानी ने भी समाजजनों को जमकर गुदगुदाया। कार्यक्रम के दौरान समाजजनों ने सिंधी व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया।

कार्यक्रम मे दिलीप धनवानी, सुरेश सनमुखानी, होतचंद सेठिया, अजय रोहरा, जीतू सेठिया, धर्मेंद्र खूबचंदानी, हरीश टेकवानी, किशोर मुलानी, जितेंद्र कृपलानी, कमल शाहलानी, अनिल फुलवानी, नरेश धनवानी, श्रीकांत माखीजानी, दीपक राजवानी, विजय भागवानी, दीपक ज्ञानचंदानी, पुरुषोत्तम रायसिंघानी, संजय लालवानी, तुलसी राजवानी, जगदीश राजवानी सहित संपूर्ण सिंधी समाज मौजूद रहा। यह जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी संतोष कृष्णानी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तक्षशिला की मान्यता रद्द, स्कूल ने अभिभावकों से कहा टीसी ले जाएं

Mon Apr 4 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। इंदौर रोड़ पर ग्राम डेंडिया में बने तक्षशिला जूनियर कॉलेज पर तालाबंदी हो गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) द्वारा स्कूल की मान्यता रद्द कर दिए जाने की वजह से यह स्थिति बनी है। इस स्कूल में फिलहाल जितने भी बच्चें पढ़ रहे हैं, उन सभी के अभिभावकों […]