चाबी से नहीं खुला तो लॉक तोडक़र चुराई बाइक

बाइक चोरी

कैमरे में कैद हुए 3 बदमाश फिर सामने आया फुटेज

उज्जैन, अग्निपथ। बाइक चोरों की गश्त दिन-रात जारी है। फुटेज सामने आने पर भी पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं तलाश पा रही है। छोटी कमल कालोनी में 3 बदमाशों ने चाबी से लॉक नहीं खुलने पर तोडक़र वारदात को अंजाम दिया।

छोटी कमल कॉलोनी में रहने वाले सुनील वर्मा की बाइक घर के बाहर खड़ी हुई थी जिसे रैकी करने के बाद बाइक पर सवार होकर आये 3 बदमाशों ने रात 2 से 2.30 बजे के बीच चंद मिनटों में चोरी कर लिया। बाइक चोरी के बाद सुबह कैमरे के फुटेज सामने आए। जिसमें बदमाश पहले आते-जाते दिखाई दे रहे। उसके बाद एक बदमाश बाइक से उतारकर चाबी लगाकर बाइक का लॉक खोलने का प्रयास करता और नहीं खुलने पर हेंडल लॉक तोडऩे के बाद वायर जोडक़र डायरेक्ट स्टार्ट करता दिख रहा है।

चिमनगंज थाना पुलिस ने सुनील वर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरु की है। विदित हो कि 2 दिन पहले बाइक पर सवार दो बदमाशों ने चिमनगंज थाना क्षेत्र के ही हरिओमनगर में एक्टिवा चोरी की थी। जिसके फुटेज भी सामने आये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिसवाला बनकर दो बदमाशों ने दिया लूट को अंजाम

Wed Apr 6 , 2022
मंदिर से लौट रहे पुजारी से छीने 13 हजार- पीछा कर एक आरोपी को पकड़ा उज्जैन, अग्निपथ। दिनदहाड़े 2 बदमाशों ने पुलिसवाला बनकर महाकाल मंदिर से लौट रहे पुजारी से 13 हजार 400 रुपये से भरा पर्स लूट लिया। पुजारी के पुत्र ने वारदात देखी तो बदमाशों को पीछे किया। […]