पुलिसवाला बनकर दो बदमाशों ने दिया लूट को अंजाम

मंदिर से लौट रहे पुजारी से छीने 13 हजार- पीछा कर एक आरोपी को पकड़ा

उज्जैन, अग्निपथ। दिनदहाड़े 2 बदमाशों ने पुलिसवाला बनकर महाकाल मंदिर से लौट रहे पुजारी से 13 हजार 400 रुपये से भरा पर्स लूट लिया। पुजारी के पुत्र ने वारदात देखी तो बदमाशों को पीछे किया। एक को पकड़ा गया, दूसरे की तलाश में पुलिस इंदौर गई है।

सांईधाम कालोनी में रहने वाले सतीश पिता मुन्नालाल तिवारी महाकाल मंदिर में जाप कराते है। दोपहर में वह मंदिर से अपनी मोपेड़ पर सवार होकर घर लौट रहे थे। गदापुलिया के नीचे से वह हनुमान नाका चौराहा पहुंचे थे कि दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने उन्हे बाइक पर सवार 2 बदमाशों ने रोका और खुद को पुलिसवाला बताया। दोनों ने पुजारी सतीश तिवारी को धमकाया कि वह मादक पदार्थ गांजे के करोबार से जुड़ा हुआ है।

एक बदमाश ने उनकी मोपेड़ पर टंगी पूजन सामग्री की थैली निकाल ली। दूसरे ने तलाशी के बहाने जेब में रख पर्स निकाला। पुजारी ने विरोध किया तो बदमाश धमकाने लगे। तभी पुजारी का बेटा वहां से गुजारा तो उसने पिता के साथ घटना होते देखी और शोर मचाया, कुछ लोग एकत्रित हुए, बदमाश मौके से भागे, जिनका पुत्र और लोगों ने पीछा किया।

कुछ दूरी से एक को पकड़ लिया गया। दूसरा भाग निकला। लोगों ने पकड़ाये युवक को जमकर पीटा और नीलगंगा थाना पुलिस के सुपुर्द किया। भाग बदमाश पर्स ले गया था, जिसमें 13 हजार 400 रुपये और दस्तावेज रखे थे। पुलिस ने सतीश तिवारी की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

इंदौर के रहने वाले हैं बदमाश

हिरासत में आये बदमाश का नाम नितिन होना सामने आया है, जो इंदौर का रहने वाला है। उसका भाग साथी जय है। दोनों के इंदौर के परदेशीपुरा थाने में अपराधिक रिकार्ड होना सामने आए है। फरार साथी की तलाश में एक टीम इंदौर रवाना की गई है। संभावना जताई जा रही है कि गुरुवार को मामले का ाुलासा किया जा सकता है।

रविन्द्रनगर में पहुंचे थे पुलिसकर्मी बन

सप्ताहभर पहले मु बई के 2 बदमाश पुलिसकर्मी बनकर रविन्द्रनगर में रहने वाले किराना व्यापारी महेश संगतानी के घर पहुंचे थे और पिस्टल चाकू की नोंक पर एक लाख रुपये नगद, 10 के नोट की गड्डी और सौ से अधिक चांदी के सिक्के लूटकर भाग निकले थे। माधवनगर पुलिस ने आधे घंटे में दोनों बदमाशों को भाजपा नेता के साथ गिर तार कर लिया था। लूट की वारदात का षड्यंत्रकारी भाजपा नेता विजय चंद्रावल होना सामने आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आचार्यश्री की हुई अगवानी, क्षत्रिय कुंड नगरी का उद्घाटन आज

Wed Apr 6 , 2022
जैनाचार्य विश्वरत्न सागर सूरी का प्रवेश, 11 दिवसीय श्री वीर विश्व अर्ध जन्मशताब्दी महोत्सव आज से उज्जैन, अग्निपथ। जैन समाज के ख्यात जैनाचार्य और मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राजकीय अतिथि घोषित किए गए आचार्य देवेश श्री विश्वरत्न सागर सूरीश्वर जी महाराज का साधु-साध्वी मंडल के साथ बुधवार सुबह नगर प्रवेश हुआ। […]
jain sant agman 06 04 22JPG

Breaking News