प्रदेश में किसी भी आतंकवादी का सिर नहीं उठने दिया जाएगा

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किये महाकाल दर्शन

उज्जैन, अग्निपथ। गुरुवार सुबह प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने महाकाल में दर्शन किये। गर्भगृह में 20 मिनट तक पूजन अर्चन के बाद श्री मिश्रा महानिर्वाणी अखाड़े के संतों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा को कोई टक्कर नहीं दे सकता। उन्होंने कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का सूर्य अस्त होने की ओर है। शिवराज ही अगले मुख्यमंत्री होंगे।

गुरुवार सुबह 7 बजे गृहमंत्री महाकाल मंदिर पहुंचे। नरोत्तम मिश्रा 1 घंटे तक मंदिर में रहे और भोग आरती में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सब सुखी हों, समृद्ध हों, ऐसी प्रार्थना की है। श्री मिश्रा मंदिर के महंत विनीत गिरी महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को कोई टक्कर नहीं दे सकता।

मध्य प्रदेश में सिमी के स्लीपर सेल, अन्य संगठनों और आतंकियों को लेकर कहा कि प्रदेश में किसी भी आतंकी का सिर उठने नहीं दिया जाएगा। जागृत हो या स्लीपर हो। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

कमलनाथ पर कसा तंज

गृह मंत्री ने यह भी कहा कि महाकाल मंदिर विस्तारीकरण और कॉरिडोर निर्माण कार्य बहुत ही खूबसूरत चल रहा है। जिसको देखकर आत्मा प्रसन्न हो जाती है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि उनके यहां परिवारवाद की परंपरा है। भाजपा से कोई टक्कर नहीं ले सकता। यह आपने पांच राज्यों में देख लिया है। कांग्रेस का सूर्य अब समाप्ति की ओर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन की शान... एमी नीमा

Thu Apr 7 , 2022
कैटवॉक से शुरू हुआ सफर छोटे पर्दे तक पहुंचा, नए सीरियल सिस्टर मारिया में भी आएंगी नजर उज्जैन, अग्निपथ। बचपन के सपने हमेशा हसीन होते हैं। जिसमें हम कुछ भी बन जाते हैं। कभी डॉक्टर, कभी वकील, कभी चित्रकार, कभी पुलिस और कभी कभी फिल्म स्टार का भी सपना देख […]