भारत पाकिस्तान 1971 युद्ध के 50 साल पूरे: प्रधानमंत्री ने वार मेमोरियल पर जलाई स्वर्णिम विजय मशाल

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच साल 1971 में हुए युद्ध को 50 साल पूरे हो गए हैं। इस दिन को ‘विजय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर दिल्ली स्थित वॉर मेमोरियल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘स्वर्णिम विजय मशाल’ प्रज्जवलित की और जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं कोलकाता स्थित सेना के कमान मुख्यालय फोर्ट विलियम में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने कहा कि लद्दाख में चीन के साथ हुई झड़प के बाद कमान क्षेत्र में कोई बड़ी घुसपैठ नहीं हुई है।

‘विजय दिवस’ कार्यक्रम में बोलते हुए लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने कहा, ‘मैं कहना चाहता हूं कि लद्दाख में चीन के साथ हुई झड़प के बाद से पूर्वी कमान क्षेत्र में कोई बड़ी घुसपैठ या सामना नहीं हुआ है। गलवां घाटी में हुई घटना के बाद हमारे और चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के बीच एलएसी पर पारस्परिक विश्वास कम हुआ है और इसे फिर से स्थापित होने में समय लगेगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

परीक्षा के पहले CSBC बिहार पुलिस फॉरेस्ट गार्ड का क्वेश्चन पेपर लीक, बोर्ड ने कहा- फर्जी है

Wed Dec 16 , 2020
पटना। CSBC बिहार पुलिस फॉरेस्ट गार्ड का क्वेश्चन पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आज इसकी लिखित परीक्षा थी, जिसके पहले ये पेपर आउट हो गया है। पेपर लीक होते ही इसे लगातार अलग-अलग सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। क्वेश्चन पेपर आंसर के साथ शेयर […]

Breaking News