परीक्षा के पहले CSBC बिहार पुलिस फॉरेस्ट गार्ड का क्वेश्चन पेपर लीक, बोर्ड ने कहा- फर्जी है

पटना। CSBC बिहार पुलिस फॉरेस्ट गार्ड का क्वेश्चन पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आज इसकी लिखित परीक्षा थी, जिसके पहले ये पेपर आउट हो गया है। पेपर लीक होते ही इसे लगातार अलग-अलग सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। क्वेश्चन पेपर आंसर के साथ शेयर हो रहा है। हालांकि, बोर्ड इसे दलालों की साजिश मान रहा है, लेकिन इसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से फॉरवर्ड किया जा रहा है।

केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग में वनरक्षी के 484 पदों पर नियुक्ति के लिए बुधवार को परीक्षा थी। 37 जिलों में कुल 383 सेंटर बनाए गए थे। पटना में इसका कोई भी सेंटर नहीं बनाया गया था। OSD कमलाकांत ने बताया कि क्वेश्चन पेपर लीक नहीं हुआ है। गलत तरीके से इसे वायरल किया जा रहा है। लिखित परीक्षा दो पाली में ली जा रही है। पहली पाली 10-12 बजे तक है जबकि दूसरी पाली 2-4 बजे तक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जंगल में शराब पिलाई, पत्थर से सिर-सीने पर किया वार और चाकू से काट दिया बड़े भाई का गला

Wed Dec 16 , 2020
फोटो-22एसजेआर01- पत्रकारवार्ता को संबोधित करते एसपी। फोटो-22एसजेआर02- Views: 258

Breaking News