हजारों लोगों ने एक दिन पहले आरंभ की पंचक्रोशी यात्रा

Pacnhkoshi

उज्जैन, अग्निपथ। 41 डिग्री से सेल्सियस से ज्यादा गर्मी, तेज धूप, सिर पर 8 से 10 किलो वजन लादे हजारों लोग, अनवरत पैदल चलते जा रहे है। आस्था और श्रद्धा की ऐसी मिसाल आपको उज्जैन में ही देखने को मिलेगी। निर्धारित तिथि से एक दिन पहले से प्रदेश के कई हिस्सों से उज्जैन आए यात्रियों ने पंचक्रोशी की यात्रा आरंभ कर दी है।

118 किलोमीटर की उज्जैन की परिक्रमा यात्रा यानि पंचक्रोशी की विधिवत शुरूआत 25 अप्रैल सोमवार से होना है। यात्रा की विधिवत शुरूआत से दो दिन पहले से ही पंचक्रोशी यात्रियों ने यात्रा की शुरूआत कर दी है। शनिवार को पहला जत्था पिंगलेश्वर पड़ाव पर पहुंचा, रविवार सुबह से तो यात्रियों का ताता लग गया। पटनी बाजार स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर के मंदिर में दर्शन के उपरांत हजारों लोगों ने एक दिन पहले से ही पंचक्रोशी यात्रा की शुरूआत कर दी।

श्रद्धालुओं ने की यात्रियों की सेवा

पटनीबाजार, गोपाल मंदिर, तेलीवाड़ा, कोयलाफाटक चौराहा, ढांचा भवन, उंडासा रोड़ से लेकर पिंगलेश्वर पड़ाव तक सैकड़ो जगहों पर रविवार सुबह से ही पंचक्रोशी यात्रीयों की सेवा के लिए कई संस्थाओं ने अपने मंच लगा दिए थे। कहीं श्रद्धालुओं को भोजन का वितरण किया गया, कहीं शीतल पानी मिला, कहीं फल बांटे गए।

पिछले 2 साल से कोरोना संक्रमण की वजह से पंचक्रोशी यात्रा पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगाया हुआ था। फिलहाल मध्यप्रदेश में तो कोरोना संक्रमण नहीं है लिहाजा पिछले 15 दिनों से खुद प्रशासनिक अधिकारी ही पंचक्रोशी की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाने में जुटे हुए थे।

मुहुर्त के हिसाब से सोमवार को शुरू होगी अधिकृत यात्रा

सोमवार वैषाख मास की दशमी तिथि से पंचक्रोशी यात्रा की शुरूआत होना है। अगले शनिवार को त्रिवेणी स्थित शनि मंदिर घाट पर भी शनिश्चरी अमावस्या का स्नान होना है। यहां भी लाखों श्रद्धालु जुटेंगे लिहाजा शनि मंदिर घाट पर भी तमाम जरूरी व्यवस्थाएं बनाने की अभी से शुरूआत कर दी गई है।

गिट्टी के डंपर किए बंद

पंचक्रोशी मार्ग से संबंधित सभी उत्खनन पट्टेदारों एवं खनिज का परिवहन करने वाले व्यक्तियों को निर्देश दिए गए है कि वे 23 अप्रैल से पंचक्रोशी यात्रा की समाप्ति 30 अप्रैल तक यात्रा मार्ग पर कार्य को बंद रखें एवं परिवहन वाहनों की आवाजाही ना करें द्य खनिज अधिकारी एम पी पटेल के मुताबिक कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर पंचक्रोशी यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर पंचक्रोशी यात्रा मार्ग पर 23 अप्रैल से यात्रा समाप्ति तक खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल विस्तारीकरण निर्माण कार्य के चलते 25 अप्रैल से मंदिर में प्रवेश व्यवस्था बदली

Sun Apr 24 , 2022
सामान्य दर्शनार्थी हरसिद्धि की पाल से करेंगे प्रवेश, प्रोटोकाल, 1500 रु. अभिषेक रसीदधारियों का प्रवेश निर्माल्य गेट से उज्जैन। महाकाल विस्तारीकरण कार्य को तेज गति से निपटाने के लिए आज से प्रवेश व्यवस्था बदल दी गई है। रविवार को मंदिर प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने मंदिर टीम के साथ निरीक्षण […]