महाकाल विस्तारीकरण निर्माण कार्य के चलते 25 अप्रैल से मंदिर में प्रवेश व्यवस्था बदली

सामान्य दर्शनार्थी हरसिद्धि की पाल से करेंगे प्रवेश, प्रोटोकाल, 1500 रु. अभिषेक रसीदधारियों का प्रवेश निर्माल्य गेट से

उज्जैन। महाकाल विस्तारीकरण कार्य को तेज गति से निपटाने के लिए आज से प्रवेश व्यवस्था बदल दी गई है। रविवार को मंदिर प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने मंदिर टीम के साथ निरीक्षण किया व बताया कि सोमवार प्रात:काल से सामान्य दर्शनार्थीगण- हरसिद्धि पाल पार्किंग, हाटकेश्वर धर्मशाला के सामने, छोटे रुद्रसागर के समीप बने पैदल मार्ग से मंदिर अन्नक्षेत्र, बड़े गणेश के सामने होते हुए गेट न. 04 से विश्राम धाम रैंप से उतरकर नरसिंह मन्दिर, मार्बल गलियारे व बेर्रीकेड्स होकर कार्तिकेय मंडप से दर्शन हेतु प्रवेश करने के बाद निर्गम रैंप होकर गेट न. 05 के चढ़ाव से बाहर आवेंगे तथा बड़े गणेश मंदिर की गली से हरसिद्धि पाल पार्किंग वापस जाएंगे।.

इसी तरह अति विशिष्ट, विशिष्ट गण, (प्रोटोकाल) रु 1500 अभिषेक रसीद धारी, शीघ्रदर्शन ( 250 ) रसीद धारी मन्दिर के प्रशासक कार्यालय के समीप बने कॉउंटर से रसीद प्राप्त कर निर्माल्य गेट (शंख द्वार के समीप ) से सूर्यमुखी हनुमानजी के मंदिर की सीढिय़ों से उतरकर सभामंडप , कॉलागेट होकर प्रथम बेर्रीकैड से दर्शन करेंगे व पुन: इसी मार्ग से लौंटेंगे।

नियमित दर्शनार्थिगण निर्माल्य गेट से प्रवेश कर बाबा बाल हनुमानजी के मंदिर से सीधे कार्तिकेय मंडप से दर्शन हेतु प्रवेश करेंगे. अभिषेक रसीद (1500) व शीघ्रदर्शन रसीद (250) हेतु प्रोटोकाल कार्यालय के अतिरिक्त शंखद्वार के समीप भी एक अतिरिक्त कॉउंटर रहेगा जंहा से अपनी आवश्यकता अनुसार सभी रसीदें सुलभ उपलब्ध होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अभिनव रंगमंडल का 40वां स्थापना दिवस: ग़ज़लों ने समा बांधा

Sun Apr 24 , 2022
उज्जैन । अभिनव रंगमंडल द्वारा अपनी स्थापना के 40  वें वर्ष के उपलक्ष में प्रति माह होने वाले कार्यक्रमों की श्रंखला में, इस माह शाम-ए- ग़ज़ल का कार्यक्रम आयोजित किया । मध्य प्रदेश सामाजिक शोध संस्थान के सहयोग से आयोजित, इस कार्यक्रम का आरंभ उर्दू के साहित्यकार मरहूम महमूद ज़की […]