उज्जैन में दिन का पारा 42 पार 1 मई से लू चलने की चेतावनी

रात का तापमान भी 19 से 22.5 डिग्री पर पहुंचा

उज्जैन, अग्निपथ। प्रदेश सहित उज्जैन शहर का पारा भी लगातार बढ़त बनाते हुए रिकार्ड तोडऩे पर आतुर नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने 1 मई से लू चलने की संभावना व्यक्त करते हुए लोगों को अलर्ट किया है। गुरुवार को दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। वहीं रात का पारा भी तीन डिग्री की बढ़त बनाते हुए 22.5 डिग्री पर पहुंच गया।

जीवाजीराव वेधशाला अधीक्षक राजेन्द्र गुप्त ने बताया कि 1 मई से लू चलने का अलर्ट जारी हुआ है। इसको लेकर एतिहात बरतना आवश्य है। विशेषकर बच्चे और बुजुर्ग दोपहर में अपने घरों से बाहर नहीं निकलें। हीट स्ट्रोक लगने पर शीतल पेय पदार्थ अधिक मात्रा में लें और अस्पताल जाकर अपना इलाज करवाएं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन दिन का अधिकतम तापमान में बढ़त देखी जा सकती है। गुरुवार को तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जोकि चार दिन के तापमान पर यदि नजर डालें तो 25 अप्रैल को दिन का पारा 39.8 डिग्री दर्ज किया गया था वहीं 29 अप्रैल को बढक़र 42 पार पहुंच चुका है। इसी तरह रात का पारा भी विगत दिवस की अपेक्षा 19 से बढक़र 22.5 डिग्री पर पहुंच गया। ऐसे में रात में भी लोगों को गर्मी के इंतजाम के बावजूद राहत नहीं मिल पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भीड़ भरे बाजार से लाखों का बैग ले उड़े

Thu Apr 28 , 2022
कार में रखा था नोटों से भरा बैग, दौलतगंज घी मंडी में वारदात, चालक को दिया था झांसा उज्जैन, अग्निपथ। नोट गिरने का झांसा देकर गुरुवार दोपहर बीच बाजार से 2 बदमाश पौने पांच लाख रुपये से भरा बेग लेकर भाग निकले। कैमरे में बदमाशों के 2 अन्य साथी भी […]