मजदूरों ने हवन एवं सद्बुद्धि यज्ञ कर शासन को सद्बुद्धि देने की कामना की

मजदूर दिवस पर बिनोद मिल्स श्रमिकों का धरना समाप्त

उज्जैन। मजदूर दिवस पर 1 मई को बिनोद मिल्स श्रमिकों का 67 दिनों से चल रहा धरना समाप्त हो गया। किंतु हर रविवार को उसी धरना स्थल पर बैठक शाम 5 बजे होगी।

धरना स्थल पर विशेष अतिथि के रूप में सुल्तानसिंह शेखावत पूर्व राज्यमंत्री उपस्थित थे। उन्होंने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रमिक धैर्य और एकता बनाये रखे। शासन और प्रशासन को सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का पालन कर श्रमिकों को भुगतान शीघ्र कर देना चाहिये। धरना स्थल पर पं. संतोष शर्मा ने हवन एवं सद्बुध्दि यज्ञ संपन्न करवाया।

यज्ञ में पं. हरिशंकर शर्मा, ओमप्रकाश भदौरिया, संतोष सुनहरे, चिंतामणि तिवारी एवं प्रद्योत चंदेल शामिल थे। इस दौरान भूपेन्द्र कुशवाह एडवोकेट, राजूबाई बुंदेला, लक्ष्मीनारायण रजक, मिश्रीलाल, अर्जुनलाल आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर सैकड़ों श्रमिकों को पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में स्वीकृति देने के पश्चात भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति श्रमिकों में चर्चा का विषय बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकालेश्वर मंदिर में निर्माण कार्य बिखरे होने के बावजूद आगम और निर्गम की सुगम व्यवस्था

Sun May 1 , 2022
श्रद्धालुओं के पैर न जलेें इसके लिए लगातार किया जा रहा पानी का छिडक़ाव, बाहर सडक़ पर भी मैटिन व्यवस्था उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण के चलते चहूंओर निर्माण सामग्री बिखरी पड़ी हुई है। ऐसे में श्रद्धालुओं के दर्शन की व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए मंदिर प्रशासन अपनी […]