महाकालेश्वर मंदिर में निर्माण कार्य बिखरे होने के बावजूद आगम और निर्गम की सुगम व्यवस्था

श्रद्धालुओं के पैर न जलेें इसके लिए लगातार किया जा रहा पानी का छिडक़ाव, बाहर सडक़ पर भी मैटिन व्यवस्था

उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण के चलते चहूंओर निर्माण सामग्री बिखरी पड़ी हुई है। ऐसे में श्रद्धालुओं के दर्शन की व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए मंदिर प्रशासन अपनी ओर से हर सुविधा प्रदान करने का प्रयास कर रहा है। श्रद्धालुओं के आगम और निर्गम के साथ ही भीषण गर्मी में पैर जलने से राहत के तौर पर लगातार पानी का छिडक़ाव किया जाकर राहत प्रदान की जा रही है।

आगामी जून के दूसरे सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महाकाल विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत चल रहे फेज-1 का निर्माण पूरा होने पर इसका उदघाट करने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिए गए न्यौते को उन्होंने स्वीकार कर लिया है। ऐसे में निर्माण एजेंसी स्मार्ट सिटी औ उज्जैन विकास प्राधिकरण अपनी ओर से ऐसा प्रयास कर रही हैं कि फेज-1 का कार्य मई माह में ही पूर्ण हो जाए।

कलेक्टर आशीषसिंह ने भी मई माह की डेडलाइन तय कर दी है। ऐसे में चहूंओर बिखरे निर्माण कार्यों के बीच श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था तय करने के लिए मंदिर प्रशासन अपनी ओर से हर संभव प्रयास कर रहा है। हाल ही में मंदिर के निर्गम गेट के सामने के कार्य को प्रगति देने के लिए यहां से आम श्रद्धालुओं का प्रवेश निषेध करना पड़ा था। इसी के चलते आम को 4 नंबर गेट और वीआईपी श्रद्धालुओं को मंदिर के प्रशासनिक कार्यालय के सामने के निर्माल्य गेट से प्रवेश व्यवस्था की गई।

पैर न जलें, ध्यान रख रहा मंदिर प्रशासन

अप्रैल माह से भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में मंदिर प्रशासन ने मंदिर परिसर में चारों ओर मैटिन बिछाकर श्रद्धालुओं के पैरों को जलने से राहत दी है। बकायदा सुबह से लेकर शाम तक इन पर पानी का छिडक़ाव कर तर किया जाकर पैरों को ठंडक दी जा रही है। मंदिर के बाहर भी 5 नंबर गेट से लेकर बड़ा गणपति मंदिर तक सडक़ पर मैटिन बिछाकर नंगे पैर चलने वाले श्रद्धालुओं को राहत देने का प्रयास किया जा रहा है।

भस्मारती श्रद्धालुओं को नाश्ता व्यवस्था

नई व्यवस्था के तहत मंदिर के अन्नक्षेत्र में निःशुल्क नाश्ता पाते भस्मारती में शामिल हुए श्रद्धालु ।
नई व्यवस्था के तहत मंदिर के अन्नक्षेत्र में निःशुल्क नाश्ता पाते भस्मारती में शामिल हुए श्रद्धालु ।

महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी समय तक भस्मारती दर्शन के लिए बैठना पड़ता है। इसी को देखते हुए हाल ही में मंदिर प्रशासन ने महाकाल नि:शुल्क अन्नक्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए नाश्ता व्यवस्था शुरू की है, जिसमें फिलहाल चाय और पोहा दिया जा रहा है। जिससे श्रद्धालुओं को त्वरित राहत मिल रही है। वहीं अन्न क्षेत्र में आगंतुक श्रद्धालुओं को निरंतर भोजन प्रसादी प्रदान की जा रही है। जिसका लाभ बड़ी संख्या में लिया जा रहा है।

प्रोटोकाल काउंटर, टिकट व्यवस्था बदली

आम और वीआईपी की प्रवेश व्यवस्था बदलने के लिए मंदिर के प्रोटोकाल काउंटर को अन्न क्षेत्र से मंदिर प्रशासनिक कार्यालय के पास स्थापित किया गया। यहीं से 1500 रुपए अभिषेक रसीद के साथ ही 100 और 250 रुपए की टिकट व्यवस्था का संचालन शुरू किया गया।

हालांकि यहां तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को परेशानी तो आ रही है, लेकिन मंदिर के विस्तारीकरण के लिए यह आवश्यक है, जोकि आगामी समय में सभी के लिए हितकारी और आनंददायक रहेगा।

इनका कहना

श्रद्धालुओं से आग्रह है कि मंदिर विस्तारीकरण के तहत जो व्यवस्थाएँ बदली गई हैं, उनका नियम पूर्वक पालन करें।

-गणेशकुमार धाकड़, प्रशासक मंदिर समिति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाप-बेटे ने युवक पर दिनदहाड़े चलाई गोली

Sun May 1 , 2022
देवास, अग्निपथ। शहर में आए दिन आपराधिक घटनाओं के मामले सामने आ रहे है। प्रतिदिन शहर के अलग अलग थानों पर धमकाने, मारपीट करने की शिकायत प्राप्त होती है। जिस पर पुलिस प्रकरण दर्ज कर रही है। शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत एमजी कॉलोनी नूतन स्कूल के पीछे गोली चलने […]