जय-जय परशुराम के उद्घोष से गूंजी उज्जैन नगरी

ujjain parshuram jayanti 03 05 22

1111 ध्वज से संपूर्ण नगर केसरिया नजर आया, मुस्लिम समाज ने भी कई जगह से किया स्वागत

उज्जैन, अग्निपथ। श्री परशुराम जयंती महोत्सव पर श्री परशुराम ब्राह्मण संगठन के साथ नगर के सभी ब्राह्मण संगठनों ने मिलकर परशुराम दर्शन यात्रा निकाली। 5000 से अधिक ब्रह्मजन इस यात्रा में शामिल हुए, चारों ओर जय श्री परशुराम का उद्घोष गुंजा।

श्री परशुराम ब्राह्मण संगठन के पं. श्रवण शर्मा एवं पं. देवेंद्र पुरोहित ने बताया कि श्री परशुराम ब्राह्मण संगठन के संस्थापक अध्यक्ष पं. राजेश त्रिवेदी के संयोजन में निकली भगवान श्री परशुराम जी की परशुराम दर्शन यात्रा में सर्वप्रथम बाबा महाकाल भगवान, श्री परशुराम जी का अभिषेक पूजन किया गया। पश्चात महाकाल मंदिर चौक पर महामंडलेश्वर श्री अतुलेश आनंद जी महाराज, महामंडलेश्वर शैलेशानंद जी महाराज एवं आचार्य अखिलेश महाराज के सानिध्य में भगवान श्री परशुराम जी का पं. शैलेंद्र शर्मा एवं पं. रामा गुरु के आचार्यत्व में पूजन किया गया। जहां परशुराम ब्राह्मण संगठन के अध्यक्ष पं. गिरीश पाठक, माया राजेश त्रिवेदी, अजय शंकर जोशी, महेश पुजारी के साथ समाज के वरिष्ठ जन सर्वश्री विभास उपाध्याय, चंद्रशेखर वशिष्ठ, राजेंद्र वशिष्ठ, रविंद्र त्रिवेदी, राजेंद्र गुरु, संतोष पंड्या, हीरालाल त्रिवेदी, सतीश शर्मा, राजेंद्र तिवारी, प्रदीप गुरु, रवि शुक्ला, विवेक जोशी, अमेय शर्मा, शैलेंद्र व्यास स्वामी मुस्कुराके आदि सम्मिलित हुए। पं. उमेश भट्ट के मार्गदर्शन में भगवान श्री परशुराम जी की महाआरती की की गई। उपरांत श्री परशुराम दर्शन यात्रा प्रारंभ हुई जिसमें 2000 से अधिक दो पहिया वाहनों पर जय परशुराम का उद्घोष करते हुए ब्राह्मण जन सम्मिलित हुए।

यात्रा में महिलाएं पीली साड़ी एवं गुलाबी साफा बांधे निकली वहीं केसरिया दुपट्टे एवं श्वेत वस्त्र में ब्राह्मण समाजजन सम्मिलित हुए। 100 से अधिक मंचों से श्री परशुराम दर्शन यात्रा का स्वागत किया गया जिसमें 5 से अधिक जगहों पर मुस्लिम समाज ने भी श्री परशुराम दर्शन यात्रा का स्वागत किया।

टावर पर विश्व शांति, राष्ट्र की उन्नति, ब्रह्म समाज की एकता के लिए ब्रह्म जनों ने बनाई ब्रह्म जन श्रृंखला: श्री परशुराम दर्शन यात्रा के अंत में दर्शन यात्रा के संयोजक परशुराम ब्राह्मण संगठन के संस्थापक अध्यक्ष पं. राजेश त्रिवेदी ने ब्राह्मण समाज की सभी संस्थाओं को एकजुट होने के लिए बधाई और धन्यवाद प्रेषित किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी ने सभी को धन्यवाद दिया। अंत में श्री परशुराम ब्राह्मण संगठन के अध्यक्ष पं. गिरीश पाठक ने सभी का आभार व्यक्त किया।

ये विप्रजन थे मौजूद

श्री परशुराम दर्शन यात्रा में पं. श्रवण शर्मा, पं. देवेंद्र पुरोहित, पं. अजयशंकर जोशी, पं. विजय व्यास, पं. यशवंत व्यास, तरुण उपाध्याय, पं. भगवान शर्मा, पं. हेमंत व्यास, पं. रूपम व्यास, पं. शैलेंद्र द्विवेदी, पं. संजय जोशी, पं. पंकज दुबे, पं. दीप्तेश दुबे, पं. अजय रावत, पं. निर्दोष निर्भय, पं. प्रशांत पुजारी, पं. शिवेंद्र तिवारी, पं. गोकुल शर्मा, पं. सतीश शर्मा, पं. जितेंद्र शुक्ला, पं. सतीश शुक्ला, पं. निरंजन मेहता, पं. उमेश भट्ट, पं. नितिन जोशी, पं. अजेंद्र त्रिवेदी, पं. संतोष व्यास, पं. धर्मेश हाड़ा, पं. उत्तम दुबे, पं. योगेंद्र शुक्ला, पं. सुबोध शर्मा, पं. मनोज दुबे, पं. आशीष उपाध्याय, पं. अखिलेश चौबे, पं. संजय दिवटे, पं. अंकित चौबे, पं. आकाश तिवारी, पं. शैलेंद्र व्यास, पं. अभिजीत दुबे, पं. संजय त्रिवेदी, पं. शिरीष मेहता, ब्रह्म महिला शक्ति माया राजेश त्रिवेदी, निशा त्रिपाठी, संध्या पंड्या, प्रवीणा बदेखा, कीर्ति मोर, वैशाली हाड़ा, कामिनी जोशी, जया अशोक शर्मा, संतोष शर्मा, पं. जितेंद्र मुखिया, पं. लक्ष्मीकांत शुक्ला, प्रकाश त्रिवेदी, योगेश व्यास, अमित उपाध्याय, श्याम तिवारी, पं. देवकीनंदन द्विवेदी, पं. मनोज महादेव शर्मा, पं. महेंद्र शास्त्री, पं. महेंद्र पंड्या, पं. विनोद पंड्या, धनंजय शर्मा, बुद्धि विलास उपाध्याय, प्रकाश शर्मा, गिरीश शास्त्री, राजेश तिवारी, प्रवीण ठाकुर, पं. मोहित जोशी, पं. अजय व्यास, पं. जम्मू उपाध्याय, पं. मनीष उपाध्याय, भरत शंकर जोशी, धन्ना पहलवान, पं. रामा गुरु, पं. भूपेश त्रिवेदी, पं. ऋषि पंड्या, पं. संचित शर्मा, पं. विजयशंकर तिवारी, पं. अमृतेश त्रिवेदी, पं. अर्पित दुबे, पं. विजय शर्मा, जीवन तिवारी, पं. मुकेश भटवाल, पं. अरूण त्रिवेदी, आकाश पुजारी, यश पुजारी, गणेश शर्मा, प्रणय शर्मा, आलोक शर्मा, प्रकाश शर्मा, रामगोपाल शर्मा, योगेश शर्मा, अजय प्रकाश मेहता, अभिषेक लाला, अभिषेक शर्मा, पुष्पराज व्यास, पं. बसंत त्रिवेदी, पं. राजेश शर्मा, पं. आशुतोष शास्त्री आदि ब्रह्मभजन सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

73 की उम्र में 1600 किलोमीटर खुद साइकिल चलाकर पद्मश्री सेठ उज्जैन आए

Tue May 3 , 2022
नगर में हुआ स्वागत, सेठ बोले – पर्यावरण की रक्षा व स्वास्थ्य के लिए साइकिल चलाना जरूरी उज्जैन, अग्निपथ। पद्मश्री से सम्मानित डॉ. किरण सेठ 1600 किलोमीटर लंबी साइकिल यात्रा करते हुए मंगलवार को उज्जैन पहुंचे। यहां ज्योतिनगर में उनका स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। पत्रकारों से चर्चा में डॉ. […]
padmshree kiran seth cycling in ujjain 03 05 22