सेवाधाम में नहीं थम पा रहा मौत का सिलसिला, एक और मौत

मेडिकल कॉलेज में भर्ती 3 साल के बच्चे ने दम तोड़ा

उज्जैन, अग्निपथ। अंबोदिया गांव के सेवाधाम आश्रम में रहने वाले लोगों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस आश्रम में रहने वाले 3 साल के एक बच्चें की भी मौत हो गई है। इसके अलावा गुरूवार को ही खुलासा हुआ है कि सेवाधाम आश्रम से जिन मरीजों को इंदौर रैफर किया गया था, उनमें से भी 2 की मौत हो चुकी है।

सेवाधाम आश्रम से आर.डी. गार्डी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किए गए 3 साल के बच्चें कृष्णा की बुधवार रात मौत हो गई। कृष्णा जन्म के बाद से ही सेवाधाम में रह रहा था। उसे मिर्गी की बीमारी थी। आश्रम में महिला मनीषा मां की तरह उसकी देखरेख करती थी।

कृष्णा की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज से बुधवार शाम चिमनगंज थाने पर उसकी मौत की सूचना दर्ज कराई गई लेकिन उसका शव गुरूवार दोपहर में जिला अस्पताल भिजवाया गया। यहां शव का पोस्टमार्टम हुआ।

बुधवार देर रात ही भैरवगढ़ थाने में इंदौर एम.वाय. अस्पताल से आई सूचना के बाद एक साथ 3 मर्ग कायम किए गए। सेवाधाम में रहने वाले तीन मरीजों को इंदौर एम.वाय. अस्पताल रैफर किया गया था। इनमें से एक की मृत्यु 25 मार्च को, दूसरे की 27 मार्च को और तीसरे शख्स की मृत्यु 5 मई को होने की जानकारी सामने आई है।

1 मई के बाद से अब तक आश्रम में रहने वाले 8 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार दिन में भी सेवाधाम आश्रम में रहने वाले दत्तू पिता विलासराव तावड़े उम्र 18 साल की मौत हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गांव गये परिवार के मकान का चोरों ने तोड़ा ताला

Thu May 12 , 2022
हजारों के आभूषण, 50 हजार नगदी चोरी उज्जैन, अग्निपथ। दो दिनों के लिये गांव गये परिवार के मकान का चोरों ने ताला तोड़ दिया। गुरुवार सुबह लौटने पर चोरी का पता चला। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। चिमनगंज थाना पुलिस […]