गांव गये परिवार के मकान का चोरों ने तोड़ा ताला

हजारों के आभूषण, 50 हजार नगदी चोरी

उज्जैन, अग्निपथ। दो दिनों के लिये गांव गये परिवार के मकान का चोरों ने ताला तोड़ दिया। गुरुवार सुबह लौटने पर चोरी का पता चला। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि कैलाश एम्पायर में रहने वाला धर्मेन्द्र पिता लक्ष्मीनारायण राठौर (27) प्रायेवट जॉब करता है। 10 मई को अपने गांव तराना गया था। मकान सूना था, गुरुवार सुबह लौटने पर घर का ताला टूटा मिला। चोरों ने घर का सामान अस्त-व्यस्त कर दिया था और अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषणों के साथ 50 हजार रुपये नगद चोरी कर लिये थे।

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस विवेचना के लिये वारदात स्थल पहुंची। क्षेत्र में लगे कैमरों के फुटेज देखे जा रहे है। प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। विदित हो कि मंगलवार-बुधवार रात बदमशों ने कस्तूरीबाग कालोनी में धावा बोला था और राकेश गुप्ता के मकान से घरेलू सामान चोरी कर लिया था, यही नहीं आसपास के दो सूने मकानों के ताले तोडक़र पंखे-कूलर चुराने के बाद भाग निकले थे।

बैंक क्लर्क के घर दिनदहाड़े वारदात

बसंत विहार कालोनी में रहने वाले इंदौर कॉपरेटिव बैंक के क्लर्क नंदकिशोर मालवीय के मकान में दिनदहाड़े बदमाशों ताला तोडक़र चोरी को अंजाम दे दिया। नंदकिशोर ड्युटी पर इंदौर गये हुए थे। परिवार में भी इंदौर में ही था। शाम को लौटने पर वारदात का पता चला तो नानाखेड़ा थाने पर शिकायत की गई। पुलिस शिकायती आवेदन लिया है। बदमाश घर से चांदी के सिक्के, भगवान की प्रतिमा और अन्य घरेलू सामान कीमत 30 हजार रुपये चुराकर ले गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पत्नी की हत्या कर बेटे को फोन लगाकर बोला मार दिया तेरी मां को, खिडक़ी में रखी है चाबी

Thu May 12 , 2022
14 साल तक साथ रहे, रात में गला दबाकर मारा उज्जैन, अग्निपथ। 14 साल से साथ लिव इन में रहने वाले दम्पति रात को क्षिप्रा नदी जाने के लिये निकले थे। रात 11 बजे पति ने बेटे को कॉल किया और बोला कि तेरी मां को मार दिया है, चाबी […]