कार से आकर ट्रेन में करते थे चोरी; बदमाशों से मिला 5 तोला सोना और हजारों की नगदी

पाँच दिनों की रिमांड पर पुणे ले गई थी जीआरपी

उज्जैन, अग्निपथ। ट्रेनों में चोरियों को अंजमा देने वाले चार बदमाशों से 5 तोला सोने के आभूषण और हजारों की नगदी के साथ कार बरामद की गई है। बदमाश कार में सवार होकर पूणे से वारदात करने आते थे।

जीआरपी टीआई आरएल महाजन ने बताया कि 13 मई को ट्रेनों में वारदात करने वाले पूणे के चार बदमाशों धीरज वाणी, किरण वाणी, किशोर परमार और विक्की उर्फ रामचंद्र को पकड़ा गया था। जिन्हे 5 दिनों की रिमांड पर लेकर एक टीम पूणे गई थी। बदमाशों की निशानदेही पर ट्रेनों में की गई चोरियों का माल बरामद किया गया है। जिसमें पांच तोला सोने के आभूषण, कार और हजारों की नगदी बरामद की गई। चारों का एक साथी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

बुधवार को रिमांड खत्म होने पर न्यायालय में पेश कर रिमांड अवधि बढ़वाई गई है। बदमाश कार में सवार होकर उज्जैन आते थे और ट्रेनों में वारदात कर महाराष्ट्र भाग निकलते थे। बदमाशों का सुराग कैमरों से मिलने के बाद उन्हे पकड़ा गया है। फिलहाल चारों से पूछताछ की जा रही है। गुरुवार को कुछ ओर वारदातों के साथ मामले का खुलासा किया जाएगा।

2 ट्रेनों में हुई चोरी का माल मिला

बताया जा रहा है कि जीआरपी की गिरफ्त में आये बदमाशों से अब तक जयपुर-चैन्नई एक्सप्रेस में दीपक पिता प्रद्युयम मेहता निवासी नागपुर और इंदौर के जोसेफ परिवार के साथ कोच्चि-इंदौर में हुई वारदात का माल बरामद किया जा चुका है। पूछताछ में कुछ ओर वारदातों का सुराग मिला है। जिसकी बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। बदमाशों इंदौरी परिवार के साथ की वारदात के दौरान पर्स चुराया था। जिसमें एटीएम कार्ड रखा हुआ था। कार्ड के साथ ही पासवर्ड की पर्ची थी। जिसका उपयोग कर फ्रीगंज क्षेत्र के एटीएम से 70 हजार रुपये भी निकाले जाना सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मैनेजर और चौकीदार ने साथियों के साथ मिलकर की पेट्रोल पंप में चोरी

Wed May 18 , 2022
बचने के लिए लूट की कहानी बनाई, फर्जी लूट के 5 आरोपी गिरफ्तार देवास, अग्निपथ। ग्राम इलासखेड़ी रोड स्थित पेट्रोलपंप से लूट का मामला फर्जी निकला है। पंप के मैनेजर और चौकीदार ने तीन साथियों के साथ मिलकर चार लाख रुपये चुराये थे। पुलिस और पंप मालिक को बरगलाने के […]
Dewas petrol pump loot