मैनेजर और चौकीदार ने साथियों के साथ मिलकर की पेट्रोल पंप में चोरी

Dewas petrol pump loot

बचने के लिए लूट की कहानी बनाई, फर्जी लूट के 5 आरोपी गिरफ्तार

देवास, अग्निपथ। ग्राम इलासखेड़ी रोड स्थित पेट्रोलपंप से लूट का मामला फर्जी निकला है। पंप के मैनेजर और चौकीदार ने तीन साथियों के साथ मिलकर चार लाख रुपये चुराये थे। पुलिस और पंप मालिक को बरगलाने के लिए लूट की कहानी सुनाई। पुलिस ने मामले में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

16 मई की रात ईलासखेड़ी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर फर्जी लूट की घटना का पुलिस ने मीडिया के सामने खुलासा किया। एसपी के मुताबिक पीपलरवा थाने पर इलासखेड़ी रोड पर मां बिजासनी किसान सेवा केन्द्र पेट्रोल पंप के आफिस में लूट कर आफिस में रखें नगदी करीबन 4 लाख रुपये ले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद थाना प्रभारी पीपलरवा सीएल कटारे स्टाफ को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे तथा घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी। घटनास्थल का सुक्ष्मता से निरीक्षण किया तो पेट्रोल पंप आफिस का ताला टूटा एव आफिस के कैमरे एलईडी स्क्रीन टूटी पाई गई।

फरियादी महेन्द्र गोहिल पिता कालूसिंह गोहिल निवासी चौबाराधीरा की रिपोर्ट पर थाना पीपलरावा पर प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। पूलिस ने मामले में पेट्रोल पंप के मैनेजर अंकित राजपूत व चौकीदार विष्णु हाड़ा से सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर आफिस का ताला तोडना एवं नगदी ले जाना स्वीकार किया।

मीडिया के सामने मामले का खुलासा करते पुलिस अधिकारी।
मीडिया के सामने मामले का खुलासा करते पुलिस अधिकारी।

मामले में पुलिस ने धीरज उर्फ अंकित राजपूत निवासाी चौबाराधीरा, विष्णु हाड़ा, गोविंद हाड़ा, बलवन्त हाड़ा व जितेन्द्र राजपूत (चारों निवासाी ईलासखेड़ी) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि पेट्रोल पंप के मालिक व पुलिस को झूठी कहानी सुनाकर पैसा आपस में बांटकर रख लेने के आधार पर मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

आरोपियों से 3 लाख 95 हजार रुपए नगद सहित अन्य सामग्री बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों में विष्णु और गोविन्द पर पूर्व में भी अपराध दर्ज है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

पूरे मामले में थाना प्रभारी पीपलरवा सी.एल. कटारे, निरी (कार्य) अमित सिंह जादौन, उनि रविन्द्र दंडोतिया, सउनि मानसिंह परमार, सउनि रुपेश वाईस्कर, सउनि कार्य नतीब खान, आर कमल वर्मा, प्रआर अरविन्द पटेल, आर विकास पटेल, आर आलोक, आर कपिल, महिला आर ज्योति, सायबर सेल प्रआर सचिन चौहान, आर शिवप्रताप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉक्टर से मारपीट के आरोपियों पर हो ठोस कार्रवाई

Wed May 18 , 2022
ब्राह्मण समाज ने रैली निकालकर दिया ज्ञापन नागदा, अग्निपथ। ब्राह्मण समाजजन बुधवार की सुबह बिड़ला मंदिर से सर्किट हाउस तक रैली के रुप में पहुंचे। डॉ. शर्मा के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों पर रासुका और जेसीबी कार्यवाही की मांग की। ज्ञापन में फरार आरोपियों को तीन दिन में नहीं […]
Nagda brahmin samaj